फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: पीयू में पहलवानों के समर्थन में छात्रों का प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी में छात्रों की ओर से देश के पहलवानों के समर्थन में वीसी दफ्तर के बाहर केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया गया। दिल्ली के जंतर-मंतर में शीर्ष पहलवान धरना देकर बैठे हैं। बजरंग पूनिया और साक्षी मलिक जैसे ओलंपिक पदक विजेता पहलवान इस प्रदर्शन की अगुवाई कर रहे हैं। पहलवानों ने कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण सिंह पर यौन शोषण के आरोप लगाए हैं। इस मामले को लेकर छात्र संगठन सीवाईएसएस ने पहलवानों के समर्थन में डब्ल्यूएफआई का पुतला फूंका और मोदी भगाओ देश बचाओ जैसे नारे लगाए।
विज्ञापन

प्रदर्शन पीयू स्टूडेंट काउंसिल के अध्यक्ष आयुष खटकड़ की अगुवाई में हुआ। इस दौरान साथ में मंजोध पड्डा, नवलदीप सिंह, संजीव चौधरी, प्रिंस चौधरी, लखविंदर चौधरी, हनी रंधावा, सिद्धार्थ ठाकुर, तविश चौधरी, राजविंदर वारवल, निखिल गोयल और चिराग दुहान मौजूद रहे। इस दौरान छात्र नेताओं ने डब्ल्यूएफआई प्रमुख बृजभूषण का विरोध किया। कहा कि आज देश की हालत इतनी खराब हो गई है कि देश को विश्व स्तर पर पहुंचाने वाले बजरंग पूनियां, साक्षी मलिक, विनेश फोगाट जैसे पहलवानों को जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करना पड़ रहा है। छात्रों ने इस दौरान मांग की है कि महिला पहलवानों के यौन शोषण के आरोपों के कारण बीजेपी सांसद को उनके सभी पदों से हटा दिया जाए। महिला पहलवानों ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का प्रतिनिधित्व किया है। उनके साथ इस तरह की गतिविधियां होना अन्याय है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें