फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: विद्यार्थियों ने कविता पाठ, भाषण, प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में लिया हिस्सा

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाब विश्वविद्यालय के बीएबीएड विभाग में हिंदी दिवस मनाया गया। इसमें छात्रों ने विभिन्न सांस्कृतिक और वैज्ञानिक प्रस्तुतियों के माध्यम से हिंदी भाषा के महत्व को उजागर किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. अमृतपाल कौर ने किया। समारोह की मुख्य अतिथि भारतीय स्टेट बैंक की उपप्रबंधक ज्योति यादव थीं। उन्होंने कहा कि हिंदी केवल संवाद का माध्यम नहीं है, बल्कि हमारी संस्कृति और पहचान का सिद्धांत है। इसके बाद विद्यार्थियों ने विचार विमर्श, समाचार वाचन, कविता पाठ, भाषण, प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता, दोहा पाठ, लघुकथा, स्किट, नुक्कड़ नाटक में हिस्सा लिया। विशेष आकर्षण पोस्टर्स प्रतियोगिता रही। समारोह का समापन हिंदी भाषा के संरक्षण की प्रतिज्ञा के साथ हुआ।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें