फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

T-20 फाइनल: पंजाब के कॉलेज में जम्मू-कश्मीर व बिहार के छात्र भिड़े, पाक के पक्ष में नारेबाजी पर ईंट-पत्थर चले

Mon, 14 Nov 2022 08:53 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, मोगा (पंजाब)

सार

मोगा पुलिस के एएसआई जसविंदर सिंह ने बताया कि पुलिस मौके पर ही पहुंच गई थी। पुलिस के सामने कोई हंगामा या मारपीट नहीं हुई और न ही किसी ने एक दूसरे के खिलाफ किसी तरह के अपशब्द या देश विरोधी नारे लगाए। पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने में बुलाकर आपसी समझौता करवा दिया है।
विज्ञापन
मोगा के कॉलेज में बहस करते छात्र। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के मोगा जिले में फिरोजपुर रोड पर गांव घल्ल कलां स्थित लाला लाजपत राय पॉलिटेक्निक एंड फार्मेसी कॉलेज कैंपस में रविवार को इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच टी-20 विश्वकप के फाइनल मैच के दौरान जम्मू-कश्मीर और बिहार के छात्र आपस में भिड़ गए। दोनों पक्षों के बीच ईंट- पत्थर व लात घूंसे चले। इसमें वार्डन के अलावा दोनों पक्षों के कई छात्र घायल हैं। उन्हें मोगा के सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। 

विज्ञापन


कॉलेज में रविवार को टी-20 क्रिकेट विश्वकप का फाइनल छात्र देख रहे थे। मैच में इग्लैंड की जीत होने पर जम्मू और कश्मीर व बिहार के विद्यार्थियों के बीच तनातनी शुरू हो गई। कश्मीरी विद्यार्थियों का आरोप है कि उनके खिलाफ अपशब्द बोले गए, जबकि बिहार के विद्यार्थियों का कहना है कि जम्मू-कश्मीर के छात्रों ने पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए। 



विरोध करने पर वे मारपीट करने लगे। दोनों तरफ से लात-घूंसे चले और ईंट-पत्थर बरसाए गए। हालांकि वार्डन ने बीच बचाव करने का प्रयास किया तो उन्हें भी मामूली चोटें आईं। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस व कॉलेज प्रबंधक मौके पर पहुंचे और घायल विद्यार्थियों को मोगा के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया। 
विज्ञापन


इस मामले में मोगा पुलिस के एएसआई जसविंदर सिंह ने बताया कि पुलिस मौके पर ही पहुंच गई थी। पुलिस के सामने कोई हंगामा या मारपीट नहीं हुई और न ही किसी ने एक दूसरे के खिलाफ किसी तरह के अपशब्द या देश विरोधी नारे लगाए। पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने में बुलाकर आपसी समझौता करवा दिया है।

मामूली बात को लेकर छात्रों के बीच विवाद हुआ था। दो विद्यार्थियों को मामूली चोटें लगी हैं। अब माहौल पूरी तरह से शांत करवा दिया गया है।  डॉ.रमेश बांसल, कॉलेज प्रबंधक।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें