फोटो सहित
चंडीगढ़। वन एवं वन्यजीव विभाग की ओर से लेक रिजर्व फॉरेस्ट में प्रकृति भ्रमण कार्यक्रम कराया गया। इसमें रायपुर कलां और रायपुर खुर्द के सरकारी स्कूलों के 196 से अधिक विद्यार्थियों और आठ शिक्षकों ने हिस्सा लिया। बच्चों ने पेड़-पौधों और वन्यजीवों को करीब से देखा। अधिकारियों ने उन्हें पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया। ब्यूरो