फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: बास्केटबॉल में पुलिस डीएवी और मेजबान स्कूल ने दर्ज की जीत

विज्ञापन
विज्ञापन
राव जय सिंह मेमोरियल टूर्नामेंट के लीग मुकाबलों में टीमों के बीच दिखा रोमांच, गुरुकुल ग्लोबल ने 76-51 से जीता मैच
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चंडीगढ़। सेक्टर-18 स्थित द न्यू पब्लिक स्कूल में शनिवार को राव जय सिंह मेमोरियल बास्केटबॉल टूर्नामेंट के लड़कों के मुकाबले खेले गए। लीग चरण में पुलिस डीएवी पब्लिक स्कूल, द एशियन स्कूल देहरादून, मेजबान द न्यू पब्लिक स्कूल और गुरुकुल ग्लोबल स्कूल आईटी पार्क ने जीत दर्ज की।
पहले मुकाबले में पुलिस डीएवी ने शिवालिक चिल्ड्रन एकेडमी को 55-31 से हराया। दूसरे मैच में द एशियन स्कूल देहरादून ने क्रेन मेमोरियल हाई स्कूल गया को 60-47 से शिकस्त दी। मेजबान द न्यू पब्लिक स्कूल ने लर्निंग पाथ स्कूल को 57-31 से पराजित किया। वहीं, गुरुकुल ग्लोबल स्कूल आईटी पार्क ने गुरु नानक पब्लिक स्कूल को 76-51 से हराकर मुकाबला अपने नाम किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बॉक्स | तुषार ने बनाए सबसे ज्यादा 25 अंक
मुकाबलों में खिलाड़ियों ने शानदार व्यक्तिगत प्रदर्शन किया। गुरुकुल ग्लोबल के तुषार ने 25 अंक बनाकर दिन का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। पुलिस डीएवी के जपनीत और द एशियन स्कूल के आरव खान ने 23-23 अंक जुटाए। द न्यू पब्लिक स्कूल के सुखदेव ने 16 और गुरुकुल ग्लोबल के अंगद ने 14 अंक बनाए। वहीं, शिवालिक के अंशु ने 17 अंक जुटाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें