फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: विद्यार्थियों ने भारत सरकार के स्वास्थ्य प्रोग्राम के बारे में जाना

विज्ञापन
विज्ञापन
बरवाला। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भरेली स्कूल प्रशासन की ओर से बच्चों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बरवाला का भ्रमण करवाया गया। इस कार्यक्रम के दौरान उन्होंने बच्चों को नशे की रोकथाम व नशे से दूर रहने के प्रति जागरूक किया। स्वास्थ्य अधिकारी गुरमीत सिंह ने बच्चों को भारत सरकार के स्वास्थ्य प्रोग्राम के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन

उन्होंने बच्चों के टीकाकरण वैक्सीन का रखरखाव, मलेरिया डेंगू से बचाव, आयुष्मान कार्ड, जन्म प्रमाण पत्र, जच्चा-बच्चा रक्षा कार्ड, पौष्टिक आहार लेने सहित स्वास्थ्य केंद्र पर आने वाले मरीजों को दी जाने वाली अन्य सभी स्वास्थ्य सुविधाओं के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन

इस अवसर पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉ. खुशविंदर सिंह, एलएचवी सरोजबाला, लैब अटेंडेंट मदनलाल सहित स्कूल के अध्यापक मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें