बिहार से 17 और बंगाल से चार ने भरा आवेदन
शिक्षा विभाग के अनुसार सबसे ज्यादा 8178 आवेदन चंडीगढ़ से आए हैं, जबकि दूसरे नंबर पर 1288 आवेदनों के साथ पंजाब के बच्चे हैं। हरियाणा के 716 छात्रों ने चंडीगढ़ में पढ़ने के लिए आवेदन किया है। इनके अलावा हिमाचल से 77, उत्तर प्रदेश से 36, बिहार से 17, उत्तराखंड से 11, वेस्ट बंगाल से 4, जम्मू कश्मीर से 4, राजस्थान से 4, झारखंड से 3, केरल से 1, महाराष्ट्र से 1 और मणिपुर से भी एक छात्र ने चंडीगढ़ के सरकारी स्कूल में पढ़ने के लिए फार्म भरा है। 6 जून तक ऑनलाइन फार्म भरे जा रहे हैं। ऐसे में विभाग को उम्मीद है कि इस बार सीटों से भी ज्यादा आवेदन आ सकते हैं।
यह भी पढ़ें: बेकाबू नशा: ट्रेनिंग से पहले छह नए रिक्रूट सिपाहियों का डोप टेस्ट आया पाॅजिटिव, इस तरह खुला भेद; भेजे गए वापस
मेरिट के आधार पर विकल्प भरने की न्यूनतम संख्या तय
रजिस्ट्रेशन पूरा करने के लिए उम्मीदवार को 20 स्कूल और स्ट्रीम विकल्प भरने होंगे। छात्रों की मेरिट के आधार पर विकल्प भरने की न्यूनतम संख्या तय की गई है। 90 फीसदी और उससे अधिक अंक वाले बच्चों को कम से कम 10 विकल्प भरना अनिवार्य है।
80-90 प्रतिशत वाले बच्चों को कम से कम 15 विकल्प, 60-80 प्रतिशत अंक वाले बच्चों को कम से कम 20 विकल्प और 60 फीसदी से कम अंक वाले बच्चों को कम से कम 25 विकल्प भरना अनिवार्य है। यदि कोई बच्चा निर्धारित विकल्प संख्या नहीं भरता है तो उसका रजिस्ट्रेशन स्वीकार नहीं किया जाएगा। ऐसा इसलिए किया गया है ताकि पहली ही काउंसलिंग में ज्यादा से ज्यादा छात्रों को दाखिला मिल जाए।