सेक्टर-11 स्थित गवर्नमेंट कॉलेज गर्ल्स की छात्राओं ने फ्लैश मॉब में भिक्षावृत्ति के सामाजिक और मानसिक प्रभावों को उजागर किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सलाहकार राजीव वर्मा की धर्मपत्नी रचना वर्मा, समाज कल्याण सचिव अनुराधा चगती, और समाज कल्याण निदेशक पालिका अरोड़ा ने भी हिस्सा लिया और इस पहल को अपना समर्थन दिया।
अभियान के तहत सामाजिक कल्याण विभाग ने पुलिस, मानव तस्करी विरोधी इकाई और जिला बाल संरक्षण इकाई के साथ मिलकर लगभग 20 भिखारियों को जिनमें बच्चे भी शामिल थे। उन्हें बचाया और पुनर्वासित किया। विभाग ने सभी चंडीगढ़वासियों से इस अभियान में भागीदारी की अपील की और भिक्षावृत्ति को खत्म करने के लिए एकजुट प्रयासों को प्राथमिकता दी। यह अभियान भिखारियों के शोषण, बाल श्रम और मानव तस्करी जैसे गंभीर सामाजिक मुद्दों से निपटने के ओर एक मजबूत कदम है।