फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: पीयू में हरियाणवी गीतों पर झूमें विद्यार्थी, खुशनुमा रहा माहौल

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाब विश्वविद्यालय में चल रहे झंकार फेस्टिवल का तीसरा दिन उत्साह और रंगारंग कार्यक्रमों के साथ मनाया गया। दिनभर कैंपस में विद्यार्थियों की चहल-पहल बनी रही। विभिन्न स्टॉल्स पर विद्यार्थियों ने खाने-पीने व गतिविधियों का भरपूर आनंद लिया। वहीं शाम को प्रदीप बूरा, पूजा हुड्डा और शिवा चौधरी ने अपने गीतों से समय बांधा।
विज्ञापन

शाम को आयोजित हरियाणवी नाइट कार्यक्रम में माहौल और भी खुशनुमा हो गया। हरियाणवी गीतों पर विद्यार्थियों ने जमकर डांस किया और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का खूब आनंद उठाया। पूरे कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों में खासा उत्साह देखने को मिला। फेस्टिवल के आयोजकों के अनुसार कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ सांस्कृतिक गतिविधियों से जोड़ना और उनकी प्रतिभा को मंच देना है। वहीं फेस्टिवल को लेकर उत्साह और बढ़ने वाला है, क्योंकि आज हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। इसके साथ ही शाम को सतिंदर सरताज की नाइट भी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें