फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस लाइन के सामने छात्र आपस में भिड़े, एक का सिर फूटा

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पुलिस लाइन के गेट नंबर- 3 के सामने शनिवार को सेक्टर-26 सरकारी स्कूल में पढ़ने वाले स्कूली छात्र आपस में भिड़ गए। दोनों पक्षों के बच्चों में जमकर लात घूसे चले। मारपीट में एक का सिर फूट गया और कुछ के कपड़े फट गए। सेक्टर-26 बापूधाम चौकी पुलिस ने परिजनों को बुलाया और बच्चों को समझाकर भेज दिया।
विज्ञापन

मारपीट की वीडियो भी वायरल हो गई है। इस वीडियो में स्कूल की वर्दी के अलावा बाहर के बच्चे भी मारपीट करते नजर आ रहे हैं। बापूधाम पुलिस चौकी प्रभारी निरीक्षक रोहताश यादव ने बताया कि स्कूल की छुट्टी के बाद किसी बात को लेकर बच्चों का आपस में झगड़ा हो गया था। किसी की तरफ से पुलिस को शिकायत नहीं दी गई। परिजनों को बुलाकर बच्चों को समझाकर भेज दिया। रोहताश ने बताया कि मारपीट करने वाले बच्चे बापूधाम कॉलोनी के रहने वाले हैैं। छात्रों का पहले किसी बात को लेकर स्कूल के अंदर झगड़ा हुआ था। इसके बाद स्कूल की छुट्टी होने पर बच्चे स्कूल के बाहर मारपीट करने लगे। लोगों ने बीच बचाव किया, तब जाकर मामला शांत हुआ। मारपीट में एक युवक बुरी तरह लहूलुहान हो गया। इसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस घायलों को इलाज के लिए अस्पताल लेकर गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें