फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रों ने पीयू से पूछा- कब खुलेगा कैंपस, ऑनलाइन पढ़ाई नहीं हो पा रही प्रभावी

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। विद्यार्थियों ने पंजाब यूनिवर्सिटी को मेल भेजकर पूछा कहा है कि पीयू कैंपस कब खुलेगा। ऑनलाइन पढ़ाई के जरिए वे बेहतर अंक नहीं ला पाएंगे। यह शिक्षण कार्य प्रभावी नहीं हो पा रहा है। जल्द से जल्द निर्णय लें। कम से कम मास्टर डिग्री कर रहे सभी विद्यार्थियों को कैंपस में आने के रास्ते खोलें।
विज्ञापन

एमए कर रहे छात्र हेमंत सिंह और सुरेंद्र प्रताप का कहना है कि पीयू ने दिसंबर में कैंपस खोलने के लिए योजना बनाई थी, लेकिन अब योजना फिर ठंडे बस्ते में चली गई। हर दिन ऑनलाइन कक्षाएं हो रही हैं, लेकिन नेटवर्क आदि दिक्कतों के कारण शिक्षण कार्य प्रभावी नहीं हो रहा है। ऐसे में पीयू विद्यार्थियों के हित में जल्द निर्णय ले। एनएसयूआई के अध्यक्ष निखिल नरमेटा का कहना है कि काफी समय से विद्यार्थियों को कैंपस बुलाने की मांग कर रहे हैं, लेकिन पीयू की ओर से कोई सकारात्मक जवाब नहीं आ रहा है। विद्यार्थी ऑनलाइन शिक्षा का भी लाभ नहीं ले पा रहे हैं, क्योंकि गांवों में नेटवर्क की दिक्कतें हैं। लद्दाख, कश्मीर के विद्यार्थियों को तो तमाम परेशानियों से गुजरना पड़ रहा है। पीयू को कई बार अवगत कराया गया, लेकिन इस पर विचार नहीं किया गया। जल्द ही संगठन इसको लेकर कुछ आगे की रणनीति तय करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें