फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोनाः लॉकडाउन और कर्फ्यू ज्यादा लंबा चला तो पंजाब यूनिवर्सिटी में छात्रसंघ चुनाव टलने के आसार

Fri, 24 Apr 2020 01:37 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन
यदि कोरोना का प्रकोप लंबा चला तो इस बार पंजाब विश्वविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव होने की उम्मीद कम हो जाएगी। क्योंकि अगस्त-सितंबर तक पंजाब विश्वविद्यालय एडमिशन की प्रक्रिया ही पूरा करेगा। यदि सितंबर में पढ़ाई शुरू होगी तो नवंबर में जाकर चुनाव का प्लान बनेगा, जो कि छात्र संगठनों को मंजूर नहीं है। सूत्रों का कहना है कि नवंबर के बाद पांच माह ही बचेंगे, जिसके तहत चुने जाने वाले छात्र नेता काम करेंगे। यह कार्यकाल बहुत कम होगा। ऐसे में चुनाव टाले जा सकते हैं।
विज्ञापन


कोरोना के कारण पीयू का सभी कार्य प्रभावित चल रहा है। कोरोना कम खत्म होगा और लॉकडाउन खुलेगा भी या नहीं, अभी इस पर संशय बरकरार है। इसके कारण कोई भी पूरी तरह निर्णय लेने में असमर्थ महसूस कर रहे हैं। पीयू के सामने लॉकडाउन खुलने के बाद कक्षाएं लगाने, परीक्षा कराने, रिजल्ट जारी करने, नए सेशन के प्रवेश करने समेत कई चुनौतियां हैं। छात्रसंघ चुनाव हर साल की प्रक्रिया है, लेकिन एग्जाम आदि से बढ़कर नहीं है।

सूत्रों का कहना है कि पीयू हर चीज की प्लानिंग कर रहा है, लेकिन लॉकडाउन के कारण वह कार्यक्रम प्रभावित हो रहा है। उधर, कुछ छात्र नेताओं ने भी कहा है कि छात्रसंघ चुनाव हो या नहीं, यह बाद की बात है। साथ ही यह जरूरी भी नहीं है या फिर इसे आगे बढ़ाया जा सकता है। फिलहाल एग्जाम की टेंशन विद्यार्थियों को सता रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें