फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोल नंबर न मिलने पर छात्र ने दी आत्महत्या की धमकी, कहा- मर जाऊंगा, गिर जाऊंगा...

Tue, 01 May 2018 10:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बल्लभगढ़
विज्ञापन
सुसाइ़ड
विज्ञापन

हाजिरी पूरी नहीं होने के कारण रोल नंबर नहीं मिलने से नाराज एक छात्र ने कॉलेज की प्रिंसीपल व लेक्चरर का चिट्ठी पर नाम लिख आत्महत्या करने की धमकी दे डाली। इससे घबराए कॉलेज प्रबंधन ने थाना तिगांव में शिकायत दी है। पुलिस दोनों पक्षों को बुलाकर मामले की जांच कर रही है।       

विज्ञापन


तिगांव निवासी अक्षय तिगांव कॉलेज में बी.एससी सेकेंड ईयर का छात्र है। कॉलेज में फेंकी गई चिट्ठी में उसने लिखा है कि कुछ दिन पहले पढ़ाई को लेकर उसकी एक लेक्चरर राजबीर के साथ कहासुनी हो गई थी। इस पर उन्होंने अक्षय का नाम कॉलेज से कटवा दिया। चिट्ठी के अनुसार अक्षय ने उनसे माफी भी मांगी, मगर वे नहीं माने और उन्होंने उसका भविष्य बर्बाद करने की धमकी दी। 

मामला प्रिंसीपल संध्या तक पहुंचा और अक्षय ने उनसे भी माफी मांगी, मगर उन्होंने उसकी एक न सुनी। इस पर अक्षय ने चिट्ठी लिखकर कॉलेज में डाल दी कि यदि उसका भविष्य बर्बाद करने की कोशिश की गई तो वह आत्महत्या कर लेगा और उसके जिम्मेदार प्रिंसीपल संध्या, लेक्चरर राजबीर व कॉलेज स्टाफ होगा। कॉलेज में यह चिट्ठी मिलते ही हंगामा मच गया।      
विज्ञापन


आनन फानन में सोमवार को कॉलेज प्रबंधन ने थाना तिगांव में शिकायत दी कि छात्र अक्षय का नाम कटा हुआ है। इस पर वह कॉलेज में एक पत्र छोड़कर गया है, जिसमें उसने आत्महत्या करने की धमकी दी है। थाना तिगांव प्रभारी वरुण दहिया ने बताया कि हाजिरी पूरी नहीं होने के कारण उसका नाम काटा गया व रोल नंबर नहीं दिया गया है। इसके चलते उसने अक्षय यह पत्र लिखकर कॉलेज में छोड़ गया था। पुलिस ने दोनों पक्षों को बुलाया है और मामले की जांच कर रही है।       

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें