चंडीगढ़। दिल्ली में छात्रों और युवाओं पर पुलिस कार्रवाई के विरोध में मंगलवार शाम 5:30 बजे सेक्टर-17 प्लाजा में शहर के नौ प्रमुख छात्र संगठन संयुक्त प्रदर्शन करेंगे। प्रदर्शन में पीएसयू (ललकार), नौजवान भारत सभा, एसएफएस, पंजाबनामा, एएफडीआर, साखी, सोपू, दिशा, आइसा और पंजाब यूनिवर्सिटी के राजनीति विज्ञान के छात्र शामिल होंगे। आयोजकों ने इसे छात्रों के लोकतांत्रिक अधिकारों के समर्थन का प्रदर्शन बताते हुए अधिक से अधिक लोगों से शामिल होने की अपील की है।