फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: पीयू चुनाव में जेनजी वोटरों पर छात्र संगठनों की नजर

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी कैंपस स्टूडेंट्स काउंसिल (पीयूसीएससी) चुनाव की घोषणा के साथ कैंपस में चुनावी माहौल बनने लगा है। विश्वविद्यालय ने 31 अगस्त को चुनाव घोषित किए हैं। इसके साथ ही छात्र संगठन हॉस्टलों में विद्यार्थियों से संपर्क बढ़ाने में जुट गए हैं।
विज्ञापन

हर शाम डिनर के समय हॉस्टल के कॉमन रूम, कमरों और मेस में छात्र संगठनों की बैठकें हो रही हैं। इनमें संगठन अपनी विचारधारा और चुनावी मुद्दों पर चर्चा करने के साथ विद्यार्थियों की समस्याएं और अपेक्षाएं भी जान रहे हैं। इस बार संगठनों का खास फोकस जेनजी वोटरों पर है। नए विद्यार्थी पुराने राजनीतिक समीकरणों से अलग अपनी राय खुलकर रख रहे हैं। कई छात्र केवल समर्थक बनने के बजाय संगठनों की गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाना चाहते हैं। छात्र संगठनों को इन बैठकों से घोषणापत्र और चुनावी रणनीति तैयार करने में मदद मिल रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें