फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में 10वीं के छात्र की मौत, साथी जख्मी

Tue, 08 Dec 2015 12:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, डेराबस्सी(मोहाली)
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला-चंडीगढ़ हाईवे पर सोमवार दोपहर डेराबस्सी रेलवे ब्रिज पर अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक चालक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से जख्मी हो गया। घायल युवक को चंडीगढ़ के सेक्टर-32 स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों नाबालिग थे और बिना पूछे घर से नई बाइक लेकर हाईवे पर निकल गए थे।
विज्ञापन


जानकारी मुताबिक, 16 वर्षीय सौरभ उर्फ सोनू निवासी मोहल्ला दादपुरा अपने दोस्त के साथ नई बाइक से कहीं जा रहे था। डेराबस्सी ट्रक यूनियन के पास रेलवे ओवरब्रिज पर अज्ञात वाहन की चपेट में आने से दोनों बुरी तरह जख्मी हो गए। सौरभ को पीजीआई और उसके दोस्त को जीएमसीएच के लिए रेफर कर दिया।

इलाज के दौरान सौरभ की पीजीआई में मौत हो गई। सोनू के पिता पेशे से ट्रक चालक हैं, जो ट्रक लेकर होशियारपुर गए हुए हैं। उन्होंने बताया कि सोनू डीएवी हाईस्कूल, डेराबस्सी में 10वीं की पढ़ाई कर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि वह अपने दोस्त के साथ बिना बताए ही घर से बाइक ले गया था। पुलिस ने मामला दर्ज करने की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें