फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक में काम हो तो निबटा लें क्योंकि 3 दिन बंद रहेंगे

Tue, 08 Dec 2015 12:44 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बैंक में काम हो तो निबटा लें क्योंकि 3 दिन बंद रहेंगे। दरअसल केंद्र सरकार की राष्ट्रीयकृत बैंक विरोधी नीतियों के विरोध और लंबित मुद्दों को लेकर देशभर के बैंक अधिकारी 11 दिसंबर को राष्ट्रव्यापी हड़ताल कर रहे हैं।
विज्ञापन


हड़ताल के कारण अगले सप्ताह लगातार तीन दिन बैंक बंद रहेंगे। हड़ताल वाले दिन शुक्रवार है, जबकि इसके अगले दिन दूसरा शनिवार और बाद में रविवार होने के कारण तीन दिन बैंकों में कोई काम नहीं हो सकेगा। इससे लोगों को परेशानी उठानी पड़ सकती है।

अखिल भारतीय बैंक अधिकारी महासंघ (एआईबीओसी) के आह्वान पर सिटी में भारतीय स्टेट बैंक समेत समस्त सरकारी बैंकों के अधिकारियों ने सोमवार शाम सेक्टर-17 स्थित बैंक स्क्वायर में बैंक ऑफ इंडिया की शाखा के सामने प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान सभी बैंक अधिकारियों ने सरकार तथा आईबीए के विरोध में नारेबाजी की।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें