फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल की तीसरी मंजिल से गिरा नौवीं का छात्र

Tue, 01 Mar 2016 12:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मनीमाजरा,चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
मनीमाजरा में विकासनगर स्थित गवर्नमेंट मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल के नौवीं कक्षा का छात्र जतिन (16) सोमवार को स्कूल की तीसरी मंजिल की छत से गिरकर गंभीर घायल हो गया। उसके दोनों पैरों पर फैक्चर है।
विज्ञापन


फिलहाल जतिन का जीएमसीएच-32 में इलाज चल रहा है। घटना सोमवार सुबह साढ़े 11 बजे की है। जब जतिन स्कूल में आधी छुट्टी के समय तीसरी मंजिल की छत पर जाकर बाउंड्रीवॉल पर बैठकर खाना खा रहा था। जतिन के गिरते ही अध्यापक उसे तुरंत गाड़ी में डालकर सेक्टर-32 के अस्पताल ले गए।

जतिन के पिता सूरजपाल ने बताया कि तीसरी मंजिल से सीधा पैरों के भार गिरने के कारण जतिन के दोनों पैराें की हड्डियां टूट गईं हैं। इसके साथ उसकी कमर की हड्डी में भी काफी खिंचाव आ गया है। सूरजपाल के अनुसार जतिन ने उन्हें बताया कि वह दीवार पर बैठकर खाना खा रहा था। अचानक चक्कर आने से वह गिर गया। जतिन का पूरा इलाज अध्यापकों ने ही करवाया और शाम तक अस्पताल में ही रहे।
विज्ञापन


मौलीजागरां पुलिस ने जतिन और उसके पिता के बयान दर्ज कर लिए हैं। वहीं स्कूल की प्रिंसिपल इंदुदत्ता का कहना वह सोमवार को स्कूल में नहीं थी। मंगलवार को वह पूरे मामले की जांच करेंगी। उनका कहना कि बच्चा तीसरी मंजिल पर गया कैसे? क्योंकि ऊपर जाने वाली सीढ़ियों पर जाली का दरवाजा लगा है और उस पर भी ताला है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें