फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़: थ्री डी प्रिंटर से फेस शील्ड बना 11वीं का छात्र कोरोना योद्धाओं की कर रहा मदद

Sun, 18 Oct 2020 10:11 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
छात्र ने बनाया फेस शील्ड। - फोटो : ANI
विज्ञापन

चंडीगढ़ में 11वीं के छात्र ने थ्री डी प्रिंटर की मदद से कोरोना योद्धाओं के लिए फेस शील्ड बनाने का दावा किया है। छात्र ने कहा कि एक दिन मैंने एक पुलिसकर्मी को बिना शील्ड के देखा। इसके बाद मुझे फेस शील्ड बनाने की प्रेरणा मिली। मैं कंप्यूटर और डिजाइनिंग के बारे में कुछ जानता था तो मैंने सोचा कि यह मैं कर सकता हूं। मैंने पहले ही 200 फेस शील्ड दे दी है और दिसंबर तक 500 देने का लक्ष्य है।

विज्ञापन


चंडीगढ़ में कोरोना से एक की मौत, 54 नए मरीज मिले
चंडीगढ़ में शनिवार को जहां कोरोना के 54 नए मरीज मिले, वहीं एक मरीज के मौत की पुष्टि की गई। डड्डूमाजरा निवासी 63 वर्षीय वृद्ध ने पीजीआई में बीते 16 अक्तूबर को दम तोड़ दिया। वह कोरोना पॉजिटिव होने के साथ ही मधुमेह, हाइपरटेंशन व किडनी के मरीज थे। वहीं, पॉजिटिव मिले 54 मरीजों में पुरुषों की संख्या 32 और महिलाओं की संख्या 22 है। 

अब शहर में कुल पॉजिटिव मरीजों की संख्या 13582 पर पहुंच गई है जबकि अब तक 207 मरीजों की मौत हो चुकी है। वहीं अभी 121 संदिग्ध मरीजों की जांच रिपोर्ट आना बाकी है। इसके साथ ही स्वस्थ होने पर 108 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया। बता दें कि कोरोना के लगातार कम हो रहे केसों से स्वास्थ्य विभाग के साथ ही प्रशासन ने राहत की सांस ली। 
विज्ञापन


संक्रमण से बचाव के तमाम उपायों के बाद यह परिणाम सामने आ रहा है। इसे लेकर डॉक्टरों का कहना है कि लोगों को जागरूक और सचेत रहने की जरूरत है क्योंकि कोरोना की चेन जरा सी लापरवाही से तेज रफ्तार पकड़ सकती है। ऐसी स्थिति में हमें सामाजिक दूरी के साथ ही मास्क के प्रयोग की आदत को जारी रखना होगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें