फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab News: पंजाब में नहीं थमा पराली जलाने का सिलसिला, 2060 नए मामले, कई शहरों की हवा खराब श्रेणी में

Tue, 07 Nov 2023 12:33 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)

सार

सोमवार को अमृतसर का एक्यूआई स्तर 316 के साथ बेहद खराब श्रेणी में पहुंच गया। वहीं, बठिंडा का 288, जालंधर का 222, खन्ना का 225, लुधियाना का 282, मंडी गोबिंदगढ़ का 256 और पटियाला का 219 दर्ज किया गया।
विज्ञापन
फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब में सोमवार को लगातार दूसरे दिन पराली जलाने के मामलों ने बीते साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया। सूबे में 2060 स्थानों पर पराली जली जबकि साल 2022 में आज के ही दिन 599 पराली जलाने के मामले सामने आए थे। इससे मौजूदा सीजन में पराली जलाने के अब तक के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 19463 हो गई है। उधर, सोमवार को पंजाब के प्रमुख शहरों का एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) खराब श्रेणी में रहा।

विज्ञापन


सरकार के दावों के विपरीत पंजाब में सोमवार को भी ज्यादा पराली जली और 2060 नए मामले रिपोर्ट हुए। इनमें सबसे अधिक 509 मामले संगरूर से रिपोर्ट हुए, जबकि 195 मानसा, 110 मोगा, 122 फरीदकोट, 146 फिरोजपुर, 210 बठिंडा, 189 बरनाला, 70 जालंधर, 61 कपूरथला, 89 लुधियाना, 77 मुक्तसर, 89 पटियाला और 47 मामले तरनतारन से सामने आए।

अमृतसर की हवा हुई बेहद खराब

सोमवार को अमृतसर का एक्यूआई स्तर 316 के साथ बेहद खराब श्रेणी में पहुंच गया। वहीं, बठिंडा का 288, जालंधर का 222, खन्ना का 225, लुधियाना का 282, मंडी गोबिंदगढ़ का 256 और पटियाला का 219 दर्ज किया गया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें