फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: मंडी प्रशासक के आश्वासन के बाद आढ़तियों की हड़ताल स्थगित

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर-26 मंडी के प्रशासक पवित्र सिंह ने बुधवार को आढ़तियों के साथ बैठक कर उनकी समस्याएं सुनीं। प्रशासक से मिले आश्वासन के बाद आढ़तियों ने शुक्रवार की प्रस्तावित हड़ताल को स्थगित कर दिया है। इस दौरान आढ़तियों ने पिछले दिनों एस्टेट ऑफिस की ओर से मंडी में अतिक्रमण हटाए जाने को लेकर रोष व्यक्त किया गया। वहीं, उन्होंने कार्रवाई के दौरान माल के हुए नुकसान की भरपाई की मांग के साथ ही दोबारा शेड बनाने की अनुमति भी मांगी।
विज्ञापन

आढ़तियों की समस्या सुनने के बाद प्रशासक ने उन्हें हरसंभव मदद का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि अतिक्रमण की कार्रवाई को लेकर वे एस्टेट ऑफिस को लिखित रिपोर्ट देंगे और आढ़तियों की मदद के लिए सहयोग करने का भी आग्रह करेंगे। मंडी के फल एवं सब्जी आढ़ती एसोसिएशन के प्रधान बृजमोहन ने बताया कि बैठक के दौरान प्रशासक से मिले आश्वासन के बाद उन्होंने शुक्रवार की प्रस्तावित हड़ताल को स्थगित कर दिया है। वहीं उन्होंने बताया कि आढ़तियों ने मंडी में कीड़े के निस्तारण की समस्या को लेकर भी सवाल उठाए थे। जिस पर प्रशासक ने बहुत जल्द ही सुधार दिखाई देने का आश्वासन भी दिया है। उन्होंने बताया कि मंडी कमेटी ने इस बार सफाई कमेटी में फल एवं सब्जी आढ़ती एसोसिएशन के चार प्रतिनिधियों को भी शामिल किया है। वह प्रतिनिधि भी मंडी में सफाई व्यवस्था की मॉनीटरिंग कर उसकी रिपोर्ट प्रशासक को देंगे। जिससे मंडी में तय मानक के अनुसार 24 घंटे सफाई सुनिश्चित कराई जा सके।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें