फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: बाइक की टक्कर से रेहड़ी चालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। मलोया स्थित स्नेहालय के पास रविवार रात लगभग साढ़े 11 बजे एक रेहड़ी को तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी। रेहड़ी चालक सड़क पर गिर गया और उसके सिर पर गंभीर चोट आई। हादसे में बाइक सवार भी सड़क पर गिर पड़ा। सड़क से गुजर रहे लोगों ने रेहड़ी चालक को उठाया और पुलिस को सूचित किया। पीसीआर ने रेहड़ी और बाइक चालक को पीजीआई में दाखिल करवाया, जहां रेहड़ी चालक ने दम तोड़ दिया। वहीं, बाइक चालक को उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। रेहड़ी चालक की पहचान मलोया के रहने वाले जितन (22) के रूप में हुई। वह मूलरूप से बिहार का रहने वाला था। मलोया थाना पुलिस ने बाइक सवार को गिरफ्तार कर केस दर्ज कर लिया है। उसकी पहचान डड्डूमाजरा के रहने वाले बिट्टू के रूप में हुई है।
विज्ञापन

मृतक के मोहल्ले में रहने वाले दशरथ ने बताया कि जितन मलोया में किराए पर रहता था। जितन के परिवार में पत्नी, साढ़े तीन साल का बेटा और चार माह की बेटी है। मृतक की पत्नी की आंखों की रोशनी भी काफी कम है। रात को मृतक की पहचान नहीं हो पाई थी। सुबह पुलिस ने मृतक की फोटो इलाके में स्थानीय लोगों को दिखाई तो उसके बाद पहचान हुई। मृतक कबाड़ी का काम करता था। रात के समय जब यह दुर्घटना हुई तो वह रेहड़ी पर सड़कों व मार्केट में पड़ी खाली बोतल, गत्ता वह अन्य सामान उठाने के लिए निकला था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें