फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खास खबरः दिल्ली की तरह चंडीगढ़ में लगेगा स्ट्रीट चार्ज, वाहन खरीद पर देनी होगी एकमुश्त रकम

Thu, 11 Jul 2019 10:21 AM IST
खुशबू गोयल नवदीप मिश्रा, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन
चंडीगढ़ में बढ़ते वाहनों की संख्या पर अंकुश लगाने के लिए नगर निगम अब दिल्ली की तर्ज पर स्ट्रीट चार्ज लगाने की तैयारी में है। योजना के तहत चार लाख या उससे ऊपर की गाड़ी खरीदने पर वाहन मालिक को नगर निगम में एकमुश्त राशि जमा करानी होगी। हालांकि यह एकमुश्त राशि कितनी होगी, यह अभी तय नहीं है।
विज्ञापन


दोपहिया, सीटीयू बस, टैक्सी, ई-रिक्शा को इस चार्ज से मुक्त रखा जाएगा ताकि मध्य वर्ग और आर्थिक रूप से कमजोर लोगों पर बोझ न पड़े। स्पेशल कमिश्नर संजय कुमार झा ने बताया कि शहर में वाहनों की बढ़ती संख्या से एक ओर जहां जाम की समस्या बढ़ रही है। वहीं, पार्किंग के लिए जगह नहीं बची है। जिन लोगों के पास रुपये हैं, वह हर साल गाड़ियां खरीद रहे हैं।

इससे वाहनों की संख्या लगातार बढ़ रही है। ऐसे में दिल्ली की तर्ज पर स्ट्रीट चार्ज लागू करने की योजना पर काम चल रहा है। फाइल कमिश्नर केके यादव को भेज दी गई है। साथ ही दिल्ली से स्ट्रीट चार्जेज के रेट मंगाए गए हैं। पॉलिसी के तहत 4 लाख तक की गाड़ियों की खरीद पर एकमुश्त राशि और उससे ज्यादा कीमत वाली गाड़ियों के लिए दोगुना चार्ज वाहन खरीदते समय ही ले लिया जाएगा।
विज्ञापन


वहीं, व्यावसायिक वाहनों को खरीदते समय और उसके बाद हर साल फिटनेस सर्टिफिकेट बनवाते समय चार्ज देना होगा। इस राशि से शहर में पार्किंग व्यवस्था को बेहतर बनाया जाएगा।

 
विज्ञापन

दिल्ली में 2006 में बनी थी पॉलिसी

वर्ष 2000 में दिल्ली में बढ़ती गाड़ियों के बाद जाम और पार्किंग की समस्या से परेशान सरकार ने एक कमेटी का गठन किया था। कमेटी ने प्रस्ताव दिया कि निजी वाहनों के खरीददारी के समय वन टाइम पेमेंट व व्यावसायिक वाहन चालकों से हर साल फिटनेस सर्टिफिकेट बनवाते समय चार्ज करने की पॉलिसी बनाई जाए। वर्ष 2006 में इसे लागू कर दिया गया।

उस समय 4 लाख तक के वाहनों पर दो हजार और उससे अधिक कीमत की गाड़ियों पर चार हजार रुपये का चार्ज लगाया गया। वर्तमान में यह चार्ज लगभग 20 हजार तक पहुंच गया है। वहीं निजी बसों व ट्रकों के लिए 4 हजार रुपये, छोटे व्यावसायिक वाहनों के लिए 2500 रुपये का चार्ज भी तय किया गया था। इसमें भी काफी इजाफा हो चुका है। वर्तमान रेट के आधार पर ही चंडीगढ़ में भी रेट तय किए जाएंगे।

वर्तमान वाहन मालिकों पर नहीं बढ़ेगा बोझ
वर्तमान में जिन लोगों के पास गाड़ियां हैं, उनको यह चार्जेज नहीं देने होंगे। केवल नए वाहन खरीदने वालों पर ही चार्ज लगेंगे। वहीं, व्यावसायिक वाहनों को हर साल फिटनेस सर्टिफिकेट के साथ ही स्ट्रीट चार्ज देने होगा। अधिकारियों का मानना है कि इस पॉलिसी के लागू होने के बाद धीरे धीरे विकराल होती पार्किंग समस्या से थोड़ी राहत मिल सकेगी।

वहीं शहर में बढ़ते ट्रैफिक जाम की समस्या को भी नियंत्रित किया जा सकेगा। हालांकि वर्तमान में एक रिसर्च के अनुसार एक हजार प्रति व्यक्ति पर 700 वाहन हैं। चंडीगढ़ की आबादी लगभग साढ़े दस लाख है, उस हिसाब से यहां लगभग 12 लाख वाहन रजिस्टर्ड हैं।

यह प्रोजेक्ट ऐसे वर्ग के लिए है जो आए दिन गाड़ियां खरीद लेता है। इसमें मध्यम या उससे कम वर्ग के लोगों पर कहीं भी बोझ नहीं डाला जा रहा है। इससे ट्रैफिक और पार्किंग की समस्या पर भी काफी हद तक रोक लग सकेगी।
- संजय कुमार झा, स्पेशल कमिश्नर, नगर निगम
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें