लजीज व्यंजन का स्वाद और बांसुरी की मधुर आवाज....आठ हजार स्क्वेयर फुट तक फैली सड़क पर ग्राफिक वर्क। ये है सुखना लेक की खूबसूरती। इसे दो दिवसीय आर्ट एंड फूड फेस्टिवल के लिए सजाया गया है।
इस फेस्टिवल को सिटको और चंडीगढ़ प्रशासन की ओर से आयोजित किया जा रहा है। स्ट्रीट आर्ट और फूड फेस्टिवल का आगाज किया चंडीगढ़ के गृहसचिव अनिल कुमार और डायरेक्टर टूरिज्म और सीजेएम तनवी गर्ग ने।
ऐसा पहली बार हुआ है कि चंडीगढ़ को बेहद खूबसूरती से आर्ट वर्क से नवाजा गया। यहां उत्तर दिशा की ओर की सड़क को ग्राफिक वर्क से ढका है। यह आर्ट वर्क राक गार्डन से सुखना लेक तक किया गया।
चालीस प्रकार के हैं आर्ट वर्क
इस आर्ट वर्क में 40 तरह के आर्ट मौजूद थे। इसमें लाइव पेंटिंग, स्केचिंग आर्ट, सैंड आर्ट, थ्री-डी रंगोली, फेस पेंटिंग और टैटू मेकिंग जैसे कई आर्ट मौजूद थे।
फेस्टिवल में रंग भरने के लिए फोक डांसिंग, म्यूजिक, फोक सिंगिंग, इंस्ट्रूमेंटल म्यूजिक, परफारमेंस, सेक्सोफोन अकॉर्डियन, सैलो, फ्ल्यूट, वाइलिन को प्रयोग किया गया।
रॉक बैंड, फ्यूजन, डांस, थियेटर आर्ट, नुक्कड़ नाटक, डॉक्यूमेंट्री मेकिंग, पतंग बनाना, क्ले मॉडलिंग और स्टोरी टेलिंग जैसे कई प्रोग्राम मौजूद थे।
कॉलेजों ने की भागीदारी
स्ट्रीट आर्ट और फूड फेस्टिवल को करवाने का मुख्य उद्देश्य चंडीगढ़ में आने वाले विजिटर्स के लिए कुछ नया और खास करना है। अपनी कला दिखाने के लिए बहुत से प्रोफेशनल और नए कलाकारों ने भाग लिया।
स्ट्रीट फूड फेस्टिवल सिटको के फूड कोर्ट लेक कैफेटेरिया में लगाया गया। इस फेस्टिवल में सिटी के कॉलेजों ने भाग लिया।