फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हैरत में डाल देते हैं ये खास किस्म के ताले

Sat, 04 Jan 2014 10:32 AM IST
हरमनप्रीत कौर
विज्ञापन
विज्ञापन
कुछ खास किस्म के ताले हैं जो आपको हैरत में डाल सकते हैं। प्राचीन हस्तकला के दीवानों के लिए तो ये खास आकर्षण रखते हैं। सेक्टर-22 स्थित खादी शोरूम में पंचधातु के ताले चार से पांच सदी पुरानी देश में प्रचलित यंत्रकला के नमूने हैं।
विज्ञापन


कछुआ ताला
पंचधातु से बना कछुए के आकार के इस ताले को उसका राज जाने बिना सिर्फ चाबी से नहीं खोला जा सकता। इसे तिजोरी के लिए डिजाइन किया गया है। चाबी लगाने के बाद कुछए की गर्दन घुमाने पर ही यह ताला खुलता है। इसकी कीमत दो हजार रुपये है।

बुद्धा लॉक
पंचधातु का यह ताला भगवान बुद्ध की प्रतिमा के रूप में है। इसे भी तिजोरी के लिए डिजाइन किया गया है। इसकी चाबी अगर आपके पास है तो भी आपको चाबी कहां लगेगी यह राज जानना होगा।
विज्ञापन


प्रतिमा के माथे पर तिलक है, जो तीसरी आंख का भ्रम देता है। इसी आंख में चाबी लगाने पर ताला खुलता है। इसकी कीमत 1800 रुपये है।

मछली ताला
 मछली के आकार का यह ताला पंचधातु से बना है। इसकी कीमत एक हजार रुपये है। चाबी लगाने के बाद भी जब तक मछली की आंख न दबाओ यह ताला नहीं खुलेगा।

शेरमुखी ताला
इसकी कीमत दो हजार रुपये है। यह पंचधातु से बना है। इसमें सात लीवर हैं। इसलिए इसे काफी सुरक्षित माना जाता है। इसकी सिर्फ दो चाबियां होती हैं।

कोट्स
यह शोरूम 1960 में यहां खुला था। हस्तशिल्प का ज्यादातर सामान खुर्जा के कारीगरों द्वारा तैयार किया जाता है। कुछ सामान जयपुर से भी आता है। तालों के अलावा कई अन्य तरह की उपयोगी चीजें भी हैं जो चार सौ से पांच सौ साल पुरानी हस्तशिल्प कला पर आधारित हैं।
विज्ञापन

-इंदरजीत सिंह, यूनिट हेड, खादी शोरूम, सेक्टर-22
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें