ओकरिज इंटरनेशनल स्कूल ने ट्राइसिटी के विद्यार्थियों के लिए स्टोरी राइटिंग कांटेस्ट आयोजित करने का फैसला लिया है। इस मौके पर प्रिंसिपल पी दत्ता ने बताया कि मुकाबला 15 दिसंबर को स्कूल कैंपस में होगा।
इसमें चार आयु वर्ग में विद्यार्थी अपना टैलेंट दिखा पाएंगे। इनमें आयु वर्ग छह साल से कम, सात से दस और 11 से 16 आयु वर्ग शामिल है। प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के विद्यार्थियों को पहले आवेदन करना होगा।
आवेदन की आखिरी तिथि 12 दिसंबर तय की गई। प्रतियोगिता में विजेता रहने वाले विद्यार्थियों को आकर्षक गिफ्ट दिए जाएंगे। विजेताओं को चुनिंदा कहानियों को स्कूल की मैगजीन में छापा जाएगा।
प्रतियोगिता संबंधी एक हेल्पलाइन नंबर भी शुरू किया गया। इसके लिए 18002008171 पर कॉल करनी होगी।