फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: 28 लाख की लागत से स्टार्म वाटर सिस्टम होगा मजबूत

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर-46 मार्केट में बरसात के दौरान होने वाली जलभराव की समस्या के समाधान के लिए स्टॉर्म वाटर सिस्टम को मजबूत किया जाएगा। इस कार्य के लिए 1.28 करोड़ रुपये का टेंडर जारी किया जा चुका है। साथ ही सीवरेज सिस्टम को सुदृढ़ बनाने के लिए 48 लाख रुपये का अलग टेंडर भी लगाया गया है। परियोजना पूरी होने के बाद बारिश के दौरान लोगों और दुकानदारों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन

मार्केट के विकास कार्यों को लेकर आयोजित बैठक में पार्षद गुरप्रीत सिंह गाबी ने बताया कि सीवरेज व्यवस्था को आधुनिक बनाने के तहत नई सीवरेज लाइन बिछाई जाएगी। इससे लंबे समय से चली आ रही सीवरेज संबंधी समस्याओं का स्थायी समाधान होगा। उन्होंने कहा कि सीवरेज कार्य पूरा होने के बाद मार्केट की पार्किंग की री-कारपेटिंग भी करवाई जाएगी।
मार्केट वेलफेयर एसोसिएशन के प्रधान बलविंदर सिंह उत्तम और महासचिव सत्यवान कुंडू ने कहा कि मार्केट में चेकरड टाइल्स, बेहतर प्रकाश व्यवस्था और सार्वजनिक शौचालयों के नवीनीकरण से सुविधाओं में सुधार हुआ है तथा मार्केट की सुंदरता भी बढ़ी है।
विज्ञापन

बैठक में सत्यवान कुंडू, राज कुमार खंडेलवाल, अश्वनी, रजनीश, नवीन राजपाल, अजय शर्मा, दर्शन सिंह, अमनदीप, बब्लू, राज कुमार गोयल और नरेश भाटिया सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें