फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंधी-बारिश से दिक्कत: पंचकूला में फसलें बर्बाद होने से किसान परेशान, तेज हवाओं ने बढ़ाई ठंड; पारा गिरा

Wed, 28 Jan 2026 08:21 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

माैसम विभाग ने आने वाले एक-दो दिनों तक बादल छाए रहने और हल्की बारिश की संभावना जताई है। 
विज्ञापन
चंडीगढ़ में बरसात - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंडीगढ़ समेत ट्राइसिटी में मंगलवार पूरे दिन रुक-रुक कर देर रात बारिश होती रही। 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली हवाओं ने जनजीवन को प्रभावित किया। वहीं बुधवार सुबह से धुंध छाई हुई है। 

पंचकूला में आंधी से फसलें गिरीं

पंचकूला के ग्रामीण क्षेत्रों बूंगा, बलौटी, टिब्बी, खेतपुराली, टोका, श्यामटू, रत्तेवाली, बेलवाली, मटावाला, अलीपुर, सुंदरपुर और कामी सहित कई गांवों में तेज आंधी और मूसलाधार बारिश से किसानों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। अचानक हुई भारी बारिश के कारण खेतों में खड़ी फसलें गिर गईं, जिससे किसानों को भारी नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

 देर रात ओलावृष्टि भी हुई।

कई गांवों में खेतों में पानी भर गया है, जिससे फसलों के सड़ने का खतरा बना हुआ है। प्रभावित किसानों मेहरु, संदीप, शरीफ, सोमपाल, संदीप, दीप कांडयानी और सुरेश (रत्तेवाली) का कहना है कि यदि जल्द राहत नहीं मिली तो उन्हें बड़ा आर्थिक नुकसान उठाना पड़ेगा। किसानों ने प्रशासन से नुकसान का जल्द सर्वे कराकर उचित मुआवज़ा देने की मांग की है।
Trending Videos
विज्ञापन

तापमान में गिरावट

मौसम विभाग के अनुसार शहर का अधिकतम तापमान 15.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से करीब चार डिग्री कम रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 10.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ, जो सामान्य से लगभग दो डिग्री अधिक रहा। विभाग ने आने वाले एक-दो दिनों तक बादल छाए रहने और हल्की बारिश की संभावना जताई है। 

शाम तक बढ़ी हवाओं की रफ्तार 

शाम होते-होते हवाओं की रफ्तार और तेज हो गई। खुले इलाकों और चौक-चौराहों पर चलना मुश्किल हो गया। मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक शहर में कुल 5.7 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई। बारिश और हवाओं के संयुक्त असर से तापमान में और गिरावट दर्ज की गई। हालांकि बदले मौसम के बीच कई लोगों ने इसका लुत्फ भी उठाया। सुखना लेक, रोज गार्डन और सेक्टर-17 प्लाजा में लोग ठंडी हवाओं और हल्की बारिश के बीच घूमते नजर आए।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें