फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज बारिश और आंधी के बाद बत्ती गुल, अस्पताल में हंगामा

Mon, 05 May 2014 12:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
फेज-6 स्थित सिविल अस्पताल में रविवार शाम आंधी चलने के बाद बिजली गुल हो गई। इस दौरान अस्पताल के लेबर रूम में पानी घुस गया।
विज्ञापन


अस्पताल को विभाग ने हॉट लाइन की सेवा दी हुई है। वह भी पूरी तरह फेल हो गई। अस्पताल के पास जेनरेटर की सुविधा भी है, लेकिन आपात स्थिति में वह नहीं चल पाया। इससे डिलीवरी के केसों में खासी परेशानी हुई।

सेक्टर- 56 निवासी सपना को डिलीवरी के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। ऐसे में उन्हें लेबर पेन होने पर खासी परेशानी हुई। उनके साथ आए बृजमोहन ने अस्पताल में जेनरेटर चलाने को लेकर हंगामा किया।
विज्ञापन


वहीं संतेमाजरा निवासी अमनदीप की पत्नी की भी डिलीवरी थी। बिजली न होने से उन्हें भी खासी परेशानी हुई। वहीं एसएमओ आदेश कौर कंग का कहना था कि अस्पताल का जेनरेटर खराब हो गया था।

इस कारण परेशानी हुई। वहीं देर रात समाचार लिखे जाने तक बिजली का आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी थी। साथ ही लेबर रूम से पानी निकाला जा रहा था

इस दौरान डॉक्टरों ने मोमबत्तियों के सहारे मरीजों को देखा। दूसरी तरह इमरजेंसी व अन्य वार्डों में भर्ती मरीजों को भी काफी समस्या हुई।

पूरा शहर अंधेरे में
शहर की बिजली आपूर्ति गुल हो गई। करीब पौने घंटे तक पूरा शहर अंधेरे में डूबा रहा। बारिश बंद होने के बाद रात नौ बजे तक बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी थी।

आंधी चलने से कई जगह पेड़ और टहनियां टूटने के समाचार हैं। वहीं, जगह-जगह लगे होर्डिंग और बैनर हवा में उड़ गए। इसके बाद करीब साढ़े छह बजे तेज बारिश शुरू हो गई।
विज्ञापन


साथ ही ओले गिरने लगे। सवा सात बजे तक यह ऐसी ही स्थिति बनी रही। शहर में जगह-जगह सड़कों और गलियों में जलभराव हो गया। सड़कों पर ट्रैफिक भी रेंग-रेंग कर चलता रहा। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें