फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सौतेली मां और बेटी ने निगला जहर, किशोरी की मौत, महिला की हालत गंभीर

Sat, 18 Aug 2018 10:13 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पानीपत (हरियाणा)
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन
सौतेली मां और बेटी ने संदिग्ध परिस्थित में जहर खाकर खा लिया। जिसमें बेटी की मौके पर मौत हो गई, वहीं मां की हालत नाजुक बनी हुई है। घटना हरियाणा के पानीपत जिले केगांव गांजबड़ में शुक्रवार की सुबह संदिग्ध हालात में मां और बेटी ने कथित रूप से जहरीला पदार्थ खा लिया।
विज्ञापन


हालात बिगड़ने पर परिजन दोनों को लेकर सिविल अस्पताल पहुंचे। यहां मेडिकल जांच में डॉक्टरों ने शिवानी (17) पुत्री राकेश को मृत घोषित कर दिया, जबकि उसकी सौतेली मां जूही को चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई रेफर कर दिया। इधर, घटना की सूचना मिलने पर थाना सदर पुलिस सिविल अस्पताल पहुंची और मामले की जांच शुरू की। 

थाना सदर पुलिस की जांच में पता चला कि जूही, राकेश की दूरी पत्नी थी और शिवानी, जूही की सौतेली बेटी थी। जूही व राकेश के दो पुत्र ऋतिक व मनीष हैं। जूही व शिवानी ने जहर खाया है या फिर मामला कुछ और है, इसकी सही जानकारी जूही होश में आने पर दे पाएगी। पुलिस ने भी इस मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस की एक टीम ने जूही के घर पर जांच की। जिन बर्तनों का इस्तेमाल खाना बनाने आदि में होता है और बर्तनों में जो खाद्य पदार्थ पुलिस को मिले, उन्हें जांच के लिए जब्त कर लिया है। 
विज्ञापन


जूही के पति राकेश ने बताया कि जब वह घर पहुंचा तो शिवानी व जूही की हालत बिगड़ने लगी थी। दोनों के वस्त्र पानी में भीगे हुए थे। वस्त्र भीगने के संबंध में जब उन्होंने शिवानी व जूही से बात की तो उन्होंने बताया कि उन्हें अपने पेट में ऐसा लग रहा है जैसे की अंदर आग लगी हो, दोनों अपने शरीर पर पानी डाल रही थी और लगातार पानी पी रही थी। दोनों की हालत बिगड़ते देख ग्रामीणों के सहयोग से शिवानी व जूही को पानीपत के सिविल अस्पताल लाया गया। 

वहीं शिवानी रास्ते में ही बेहोश हो गई थी। सिविल अस्पताल में मेडिकल जांच के बाद शिवानी को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। जबकि जूही को चिंताजनक हालत में पीजीआई के लिए रेफर कर दिया। पुलिस ने बताया कि शिवानी की मौत के सही कारण पता नहीं है। पुलिस ने बताया कि यदि जरूरत पड़ी तो इस केस की सच्चाई जानने के लिए पुलिस जूही व शिवानी और राकेश, इनके अन्य परिजनों के मोबाइल की कॉल आदि की डिटेल भी निकलवाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें