फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिवार गया राखी बांधने, पीछे से चोरों ने ताला तोड़ उड़ाए लाखों की नगदी और गहने

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर-40 में उस समय हड़कंप मच गया जब हाउसिंग बोर्ड फ्लैट के तीन घरों का ताला तोड़ चोरों ने दिनदहाड़े 1.50 लाख कैश, 50 ग्राम सोने की ज्वैलरी, 10 ग्राम सिल्वर ज्वैलरी, 3 कलाई घड़ी समेत अन्य कीमती सामान पर हाथ साफ कर दिया। आरोपियों ने वारदात को उस समय अंजाम दिया जब परिवार अपने घर राखी बांधने गया था। सेक्टर-39 थाना पुलिस ने चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। वहीं घर के पास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज में कार सवार पांच संदिग्ध कैद हो गए। पुलिस इन फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान करने में जुटी हुई है।
विज्ञापन

वारदात को बीते 15 अगस्त की दोपहर करीब 12.30 से 1.40 बजे के बीच अंजाम दिया गया है। शिकायतकर्ता राधा गुप्ता ने बताया कि वह सेक्टर-40 के मकान नंबर 3336/2 में भाई के साथ रहती है। रक्षाबंधन के दिन सुबह करीब 9.30 बजे वह सेक्टर-22 स्थित बहन
के घर चले गए। इस दौरान उन्हें पड़ोसियों का फोन आया कि किसी ने उनके घर में चोरी कर ली है। जब वह घर पहुंची तो कमरे का सामान बिखरा था और आलमारी का लॉकर गायब था। लॉकर में 1.50 लाख रुपये कैश, 50 ग्राम सोने के गहने, 10 ग्राम चांदी के गहने, 3 कलाई घड़ी व दस्तावेज थे।
विज्ञापन

इसके अलावा चोरों ने बीपी अरोड़ा के मकान से 15 से 20 ग्राम चांदी के गहने, जबकि नरेश पवार के मकान से 10 से 15 ग्राम के गहने और एक घड़ी चुरा ली और फरार हो गए। शोर शराबे के बाद आसपास के लोग जमा हो गए। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज किया। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की पहचान उन्हें जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें