पंजाब के शिक्षा मंत्री सिकंदर सिंह मलूका ने स्कूलों में तैनात अध्यापकों के तबादलों पर 31 मार्च, 2014 तक रोक लगा दी है।
इस संबंधी शिक्षा मंत्री ने समूह जिला शिक्षा अधिकारियों को आदेश दिए हैं कि वह स्कूलों में तैनात अध्यापकों की मौजूदा स्थिति संबंधी एक विस्तृत रिपोर्ट तैयार करके स्कूलों में तैनात अध्यापकों का रिकार्ड भेजें, ताकि भविष्य में स्कूलों में अध्यापकों की कमी को पूरा किया जा सके।