फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नक्सलवाद पर छत्तीसगढ़ के राज्यपाल का चौंकाने वाला बयान

Mon, 22 Jun 2015 08:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी गोबिंदगढ़(पंजाब)
विज्ञापन
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ के राज्यपाल बलरामजी दास टंडन ने कहा है कि उनके राज्य में नक्सलवादी आतंक अंतिम सांसें गिन रहा है। ये बात नक्सलवादियों को भी समझ लेनी चाहिए कि उनका ज्यादा समय नहीं रह गया है। जिस तरह एक दीया बुझने से पहले भभकता है और उसी तरह नक्सलवादी छोटी मोटी घुसपैठ करके छत्तीसगढ़ में अपना खौफ पैदा कर रहे हैं।
विज्ञापन


बलरामजी रविवार को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर पंजाब के मंडी गोबिंदगढ़ स्थित देश भगत यूनिवर्सिटी में आयोजित स्वतंत्रता सेनानी स्व: लाल सिंह की 26वीं बरसी पर आयोजित समारोह में हिस्सा लेने आए थे।

टंडन ने कहा कि शरीर पर मन के संतुलन को कायम रखने में योग का बहुत बड़ा योगदान है क्योंकि तंदुरुस्त शरीर में ही स्वस्थ मन वास करता है। उन्होंने कहा कि मानव शरीर को तंदुरुस्त रखने के लिए योग अपनाना बहुत सार्थक कदम है।
विज्ञापन

विज्ञापन

विजेता विद्यार्थियों को सम्मानित किया

इस अवसर पर उन्होंने यूनिवर्सिटी में योग पर पोस्टर बनाने एवं लेख लिखने के करवाए गए मुकाबलों के विजेता विद्यार्थियों का विशेष तौर पर सम्मानित किया।

इस मौके पर यूनिवर्सिटी के कुलपति डॉ जोरा सिंह ने यूनिवर्सिटी में स्वामी विवेकानंद चेयर स्थापित करने का ऐलान किया। इस मौके टंडन से मेरिट में आने वाले विद्यार्थियों की हौसला आफजाई के लिए डाक्टर जेड स्कालरशिप भी जारी करवाया। समागम को प्रो चांसलर तेजिंदर कौर, वाइस चांसलर डॉ शालिनी गुप्ता ने भी संबोधित किया।

इस मौके डिप्टी कमिश्नर कमलदीप सिंह संघा, जिला पुलिस प्रमुख गुरमीत सिंह रंधावा, भाजपा चंडीगढ़ के अध्यक्ष संजे टंडन, जिलाध्यक्ष राकेश गुप्ता, एडीसी संजीव गर्ग, एस.डी.एम. अमलोह डॉ: रवजोत ग्रेवाल, सिवल सर्जन डॉ: बलजीत सिंह आदि उपस्थित थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें