फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केजरीवाल के बारे में अब ये बोल गए अन्ना

Sun, 23 Mar 2014 07:09 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फिरोजपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
समाजसेवी अन्ना हजारे ने कहा कि शहीद-ए-आजम भगत सिंह, राजगुरु व सुखदेव की पवित्र समाधि पर दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का नाम न लो ये स्थान अपवित्र हो जाएगा।
विज्ञापन


अन्ना भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय हुसैनीवाला बार्डर स्थित शहीदी स्मारक पर शहीदी दिवस पर आयोजित समारोह पर शहीदों को श्रद्धांजलि देने पहुंचे थे। अन्ना ने यहां पर प्रतिज्ञा ली कि जनलोकपाल के लिए पूरे देश की जनता को जागरूक करेंगे।

अन्ना ने कहा कि अंग्रेजों से देश तो आजाद हो गया है लेकिन शहीदों के सपने अभी पूरे नहीं हुए हैं इसीलिए शहीदी दिवस पर इस पवित्र स्मारक पर प्रतिज्ञा लेने पहुंचे हैं कि जब तक जिंदा रहूंगा देश में जनतंत्र लाने के लिए लोगों को जागरूक करता रहूंगा।
विज्ञापन


अन्ना ने कहा कि जनलोकपाल बिल के लिए 45 साल से जंग लड़ रहा हूं। आठ बार सांसद में बिल गया लेकिन पास नहीं हुआ।

अन्ना ने कहा कि लोकसभा चुनाव खत्म होने पर पूरे देश में घूम कर लोगों को जागरू क करेंगे। जब जनता जागरूक होगी तब जनलोकपाल आएगा।

देश का प्रत्येक व्यक्ति अच्छे व्यक्ति को वोट देकर सांसद तक पहुंचाएं गुंडों को नहीं। शहीदों ने देश को आजाद कराने के लिए कुर्बानी दी, लेकिन जनलोकपाल लाने के लिए उन्हें कुर्बानी देनी होगी।

कांग्रेस-भाजपा से देश को है बचाना
अन्ना ने कहा कि कांग्रेस-भाजपा से देश को बचाना है। पूरे देश में संगठन बनाकर लोगों को जगाना है लोग अभी भी अज्ञानी हैं क्योंकि शराब की बोतल और पैसों के लालच में गलत व्यक्ति को वोट डालकर सांसद तक पहुंचा देते हैं।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें