मीटिंग में मुख्यमंत्री ने वित्त विभाग को पटियाला, मोहाली, संगरूर, ब्यास और नाभा के चुनिंदा प्राइवेट स्कूलों में कैडिट ट्रेनिंग विंग स्थापित करने के लिए जरूरी फंड की मंजूरी देने को भी कहा है जिससे विद्यार्थियों को एनडीए में शामिल होने के लिए प्रशिक्षण दिया जा सके।
पांच जिलों में सी-प्वाइंट केंद्र खोलने पर जोर
अपनी सरकारी रिहायश पर मंगलवार को सी-पॉइट की गवर्निंग कौंसिल की तीसरी मीटिंग की अध्यक्षता करते हुए मुख्यमंत्री ने इसके डायरेक्टर जनरल को तत्काल मौजूदा कैंपों में जरूरी सुधार करने को कहा ताकि बेरोजगार नौजवानों को व्यापक ढंग से प्रशिक्षण मुहैया करवाया जा सके। उन्होंने गुरदासपुर, तरनतारन, फाजिल्का, संगरूर और रूपनगर में स्थायी तौर पर सी-पॉइट कैंप स्थापित करने की जरूरत पर जोर दिया ताकि बेरोजगार नौजवानों को फौज और प्रांतीय पुलिस सेवाओं में भर्ती होने के योग्य बनाया जा सके।
उल्लेखनीय है कि सी-पॉइट अलग -अलग वर्गों के पंजाबी नौजवानों को प्रशिक्षण देती है जिसका मुख्य मनोरथ उनको रोजगार के बेहतर मौके मुहैया करवाना है। सी-पॉइट में प्रशिक्षण के दौरान नौजवानों की शारीरिक फिटनेस और शैक्षिक ज्ञान में सुधार का मौका प्रदान किया जाता है। सी-पॉइट के कालझरानी, तलवाड़ा, थेह कांजला और हकूमत सिंह वाला में चार स्थाई कैंपों के अलावा डेरा बाबा नानक, राणीके, पट्टी, लुधियाना, नवांशहर, बोरेवाल, नाभा, शहीदगढ़, लालड़ू, नंगल और डालो में 11 कैंप हैं जिनकी 2000 से अधिक नौजवानों को प्रशिक्षण देने की क्षमता है।