फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जरा ध्यान दें, अब 15 साल पुराने सरकारी कमर्शियल वाहनों का होगा चालान

Fri, 10 Feb 2017 09:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
पुराने सरकारी कमर्शियल वाहनों का होगा चालान - फोटो : File Photo
विज्ञापन
एसटीए ने 15 साल पुराने सरकारी वाहनों का चालन करने का निर्देश जारी किया है। इसके लिए स्टेट ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी की ओर से नगर निगम,  स्वास्थ्य विभाग , सीटीयू सहित अन्य विभागों को लेटर भेजा गया है।
विज्ञापन


 शहर के सभी सरकारी विभागों में 600 कामर्शियल वाहन 15 साल का समय पूरा करने के बाद भी चल रहे हैं। इसे 31 मार्च तक बंद करने के लिए एसटीए की ओर से लेटर जारी किया गया है। एसटीए के लेटर में कहा गया है कि अगर 15 साल पुराने कामर्शियल वाहनों को बंद नहीं किया गया तो उनका चालान किया जाएगा।

 एसटीए के एडीशनल डायरेक्टर राजीव तिवारी ने बताया कि शहर में सीटीयू की 200 से ज्यादा 15 साल पुरानी बसें चलाई जा रही हैं। शहर के अंदर प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए सीटीयू को लेटर जारी किया गया है। वहीं नगर निगम की ओर से भी 50 से ज्यादा ट्रक अपना समय पूरा कर चुकेहैं। इसके बाद भी ये चलाए जा रहे हैं। 
विज्ञापन


एसटीए ने 15 साल पुराने कामर्शियल वाहनों का 31 दिसंबर के बाद नहीं चलाने का आदेश जारी किया था। इसके बाद सांसद किरण खेर द्वारा लेटर लिखे जाने के बाद  कामर्शियल वाहनों के मालिकों को 31 मार्च तक राहत दे दी गई। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें