फेरबदल के बाद उत्साहित कांग्रेस में उस समय झटका लगा, जब पीएम मोदी की विजय संकल्प रैली से ठीक एक दिन पहले कांग्रेस की महिला इकाई की प्रदेश अध्यक्ष सुमित्रा चौहान शनिवार को भाजपा में शामिल हो गई।
साथ में कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता भूप सिंह राणा, उमेद पातुवास और रेवाड़ी से जजपा नेता सतीश यादव ने भी भाजपा ज्वाइन कर ली। खुद भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला ने तीनों नेताओं को पार्टी में शामिल करवाया।
पार्टी प्रदेश कार्यालय पहुंची कांग्रेस की पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुमित्रा चौहान ने कहा कि मैं और मेरे साथी राष्ट्रवादी विचारधारा से प्रभावित होकर ही भाजपा में शामिल हुए हैं। क्योंकि कांग्रेस की आज की विचारधारा देश के हित में नहीं है।
इस कारण उसके जैसे कार्यकर्त्ता कांग्रेस की इस विचारधारा से नाखुश हैं। देश से बढ़कर कुछ नहीं होता, देश के हितों से किसी तरह का कोई समझौता नहीं किया जा सकता।
वहीं, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला ने कहा कि भाजपा ने के समान विकास, भ्रष्टाचार मुक्त पारदर्शी शासन और योग्यता पर रोजगार देने की जनकल्याणकारी नीतियों से विपक्षी भी प्रभावित हैं।