फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑड-ईवन व्यवस्था के विरोध में जुटे मार्केट प्रधान, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने आश्वासन देते हुए कहा प्रशासक से करेंगे चर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। ऑड-ईवन व्यवस्था के विरोध में मंगलवार को शहर की मार्केट के प्रधानों ने सेक्टर-22 शास्त्री मार्केट में बैठक की। इसके बाद मार्केट प्रधानों ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण सूद से बात की। प्रदेश अध्यक्ष ने आश्वासन दिया कि इस संबंध में प्रशासक वीपी सिंह बदनौर से चर्चा करेंगे।
विज्ञापन

भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता व चंडीगढ़ उद्योग व्यापार मंडल समूह के संयोजक कैलाश चंद जैन ने बताया कि ऑड-ईवन व्यवस्था के बावजूद लॉकडाउन में भी 2 दिन दुकानें बंद होने से मार्केट में केवल 2 दिन ही दुकानें खुल सकेंगी। इससे छोटे दुकानदारों के सामने रोजी-रोटी की समस्या आ गई है। ऑड ईवन व्यवस्था के साथ साप्ताहिक लॉकडाउन का निर्णय बिल्कुल गलत है, इसलिए ऑड-ईवन व्यवस्था को समाप्त किया जाना चाहिए। बैठक में सेक्टर-22 शास्त्री मार्केट के प्रधान जसविंदर नागपाल, सेक्टर-19 पालिका मार्केट के प्रधान नरेश जैन, सेक्टर-19 सदर बाजार के प्रधान नरेंद्र सिंह रिंकू, सेक्टर-41 कृष्णा मार्केट के प्रधान सुनील जैन, सेक्टर-15 पटेल मार्केट के प्रधान संजीव कुमार सहित अन्य पदाधिकारी शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें