फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: जीएमसीएच 32 में अगले सत्र से ऑनलाइन होगी स्टेट पूल की काउंसलिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। जीएमसीएच-32 में एमडी-एमएस के अगले सत्र में प्रवेश के लिए स्टेट (आईपी पूल और यूटी पूल) काउंसलिंग केवल ऑनलाइन माध्यम से की जाएगी। स्वास्थ्य सचिव यशपाल गर्ग ने काउंसलिंग प्रक्रिया में बदलाव कर शनिवार को यह आदेश जारी किया है। उन्हाेंने स्टेट पूल की काउंसलिंग प्रक्रिया को ऑनलाइन करने का मुख्य कारण प्रक्रिया में पारदर्शिता बनाए रखना बताया है। वहीं इस बार की 16 अगस्त से शुरू होने वाली ऑफलाइन काउंसलिंग में वीडियोग्राफी करने का आदेश दिया है। इतना ही नहीं, यह भी कहा है कि अगर जरूरत पड़ी तो तीनों काउंसलिंग में एक से अधिक वीडियो कैमरों का उपयोग किया जा सकता है। वहीं उसके फुटेज को भी कम से कम एक वर्ष तक सुरक्षित रखा जाएगा। यशपाल गर्ग का कहना है कि ऑनलाइन प्रक्रिया बेहतर निष्पक्षता और पारदर्शिता सुनिश्चित करती है क्योंकि काउंसलिंग राउंड शुरू होने से पहले प्राथमिकताएं तय हो जाती हैं और इसमें मानवीय हस्तक्षेप लगभग शून्य होता है। विभिन्न प्रवेश प्रक्रियाओं के लिए ऑनलाइन काउंसलिंग एक बहुत ही सामान्य घटना है और आईआईटीएस, एनआईटी और अधिकांश अन्य संस्थानों में प्रवेश केवल ऑनलाइन माध्यम से किए जा रहे हैं। यहां तक कि एम्स कोटा में एमडी/एमएस पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए भी ऑनलाइन माध्यम से ही काउंसलिंग की जा रही है। उन्होंने बताया कि यदि आवश्यक हो तो अन्य संस्थानों से तकनीकी सहायता मांगी जा सकती है जो ऑनलाइन माध्यम से प्रवेश परामर्श आयोजित कर रहे हैं। इस संबंध में तकनीकी सहायता के लिए एसआईओ-एनआईसी चंडीगढ़ से भी सहायता ली जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें