फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुडा मुलाजिम 17 को करेंगे राज्यस्तरीय रैली

Thu, 16 Jan 2014 02:51 PM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पुडा मुलाजिमों के संघर्ष को उस समय काफी मजबूती मिली, जब सिटीजन वेलफेयर एवं डेवलपमेंट फोरम ने पुडा मुलाजिम तालमेल संघर्ष कमेटी के आंदोलन को सहयोग देने की घोषणा की।
विज्ञापन


फोरम के प्रेसिडेंट एसएस धनोआ और महासचिव केएनएस सोढी विशेष रूप से धरनास्थल पर पहुंचे। साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री पंजाब को पत्र लिखकर मांग की है कि पुडा मुलाजिमों की मांगों को जल्दी से जल्दी पूरा किया जाए, ताकि लोगों को किसी भी प्रकार की मुश्किल न उठानी पड़े।

इससे पहले पुडा मुलाजिम सुबह धरनास्थल पर इकट्ठे हुए। बुधवार को पीडीए पटियाला के पांच मुलाजिम 24 घंटे की भूख हड़ताल पर बैठे। इनमें राजिंदर कुमार, भगत सिंह, नच्छतर सिंह, रतन सिंह व अमरजीत सिंह शामिल थे।
विज्ञापन


इसके बाद मुलाजिमों ने ऑफिस में काम किया। जबकि दोपहर में मुलाजिमों ने गेट रैली। इसमें मुलाजिमों ने सरकार के खिलाफ जमकर भड़ास निकाली।

फिर संघर्ष कमेटी की आपात मीटिंग हुई, जिसमें सरकार को अल्टीमेटम देते हुए साफ किया कि अगर 16 जनवरी तक मुलाजिमों की मांगें पूरी नहीं की गईं। तो 17 जनवरी को मुलाजिम राज्यस्तरीय रोष रैली करेंगे। इस दौरान पुडा के सभी ऑफिसों में काम पूरी तरह बंद रहेगा।

गौरतलब है कि पुडा मुलाजिम लंबे समय से आंदोलन पर चल रहे हैं। मुलाजिमों के पक्ष में कई समाजसेवी एवं मुलाजिम जत्थेबंदियां आ चुकी हैं। मुलाजिमों की मुख्य मांग पेंशन और प्लॉट शामिल है।
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें