फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचकूलाः स्टेट लेवल गीता जयंती प्रदर्शनी, स्टूडेंट्स की शानदार परफॉर्मेंस

Fri, 09 Dec 2016 11:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
विज्ञापन
पंचकूला में शुरू हुई स्टेट लेवल गीता जयंती एग्जीबिशन
विज्ञापन
पंचकूला के राजकीय महाविद्यालय में जिला स्तरीय गीता जयंती प्रदर्शनी का लोकार्पण हुआ। इस दौरान स्टूडेंट्स ने कई शानदार परफॉर्मेंस दीं। इस मौके पर बतौर मुख्य अतिथि पहुंची हरियाणा शहरी स्थानीय निकाय व सूचना जनसंपर्क एवं भाषा विभाग मंत्री कविता जैन का स्वागत किया गया।
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि इस जिला स्तरीय प्रदर्शनी में अलग अलग विभागों ने राज्य सरकार की समाज कल्याण स्कीमों के साथ शिक्षा संस्थानों की ओर से गीता पर आधारित स्टाल लगाए हैं। शहरी निकाय मंत्री ने इस प्रदर्शनी का रिबन काटकर लोकार्पण किया तथा प्रदर्शनी का गहन रुचि के साथ अवलोकन किया। उन्होंने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए लगभग 20 स्टालों पर जाकर अधिकारियों से जानकारी प्राप्त की।

बरवाला खंड की ओर से खंड स्तर पर मनाई गीता जयंती के संबंध में गीता विषय पर स्टाल लगाया गया। इसमें बच्चों ने गीता के 18 अध्यायों के श्लोकों का चयन कर मंत्री के समक्ष प्रस्तुत किए। वहीं सेक्टर-12ए स्थित राजकीय सार्थक मॉडल स्कूल के बच्चों ने कुरुक्षेत्र में हुए युद्ध व भगवान कृष्ण द्वारा अर्जुन को दिए उपदेश से संबंधित नाटक प्रस्तुत किया। जबकि सेक्टर-20 राजकीय सांस्कृतिक मॉडल स्कूल के बच्चों ने गीता पर आधारित शानदार स्टाल लगाया।
विज्ञापन


केनरा बैंक की ओर से कैशलेस से संबंधित स्टाल लगाया गया।  इस दौरान उन्होंने कहा कि 1 से 3 दिसंबर तक ब्लॉक स्तर पर तथा 6 से 10 दिसंबर तक जिला स्तर पर गीता जयंती पर कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे है।

इस मौके पर  विधायक एवं मुख्य सचेतक (राज्यमंत्री) ज्ञानचंद गुप्ता, डीसी डॉ. गरिमा मित्तल, एडीसी हेमा शर्मा, नगर निगम की मेयर उपिंदरकौर आहलुवालिया, कॉलेज की प्रिंसिपल अर्चना मिश्रा, जिला परिषद की चेयरमैन रितु सिंघला, जिला भाजपा प्रधान दीपक शर्मा सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें