फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खिलाड़ी स्कूलों में रहेंगे, विद्यार्थियों को अवकाश पर भेजा

Thu, 04 Sep 2014 12:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। शिक्षा विभाग ने जैसे बच्चों की परीक्षाओं की तैयारी प्रभावित करने का जैसे फैसला ही कर लिया है। प्रथम सेमेस्टर की परीक्षाओं में अभी एक सप्ताह शेष है।
विज्ञापन


ऐसे में शहर के 10 स्कूलों में राज्यस्तरीय प्रतियोगिता के आयोजन का फैसला लिया गया है। जिस कारण तीन दिनों तक इन स्कूलों में अवकाश रहेगा। जिससे बच्चों की परीक्षा की तैयारियां प्रभावित होंगी।

शिक्षा विभाग की ओर से छह से आठ सितंबर तक आयोजित होने वाली प्रतियोगिता में प्रदेशभर से करीब 1600 खिलाड़ी भाग लेंगे। इन खिलाड़ियों को रहने के लिए जिले के 10 स्कूलों में प्रबंध किया है। खिलाड़ियों को स्कूल के कमरे दिए जाने के कारण स्कूल प्रशासन ने विद्यार्थियों की छुट्टी करनी होगी। जबकि हरियाणा शिक्षा बोर्ड की परीक्षाओं का केवल एक सप्ताह शेष है, जिसमें विद्यार्थियों के तीन दिन प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता के कारण खराब होंगे। हरियाणा शिक्षा बोर्ड ने अभी तक विद्यार्थियों के रोल नंबर जारी नहीं किए है। इस कारण विद्यार्थियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन


विद्यार्थियों की पढ़ाई का हो रहा है नुकसान
शिक्षा विभाग के पुख्ता सूत्रों के अनुसार, खेल कैलेंडर जारी होने के कारण विद्यार्थियों को इसका नुकसान उठाना पड़ रहा है। इसके अलावा अभी तक जिले के स्कूलों में विद्यार्थियों का सिलेबस तक पूरा नहीं हुआ है। विभाग के अधिकारियों को इसके बारे में पूरी जानकारी है, लेकिन विभाग के आदेशों के आगे मजबूर है।
विज्ञापन


अभी तक स्कूलों में नहीं आए रोल नंबर
कक्षा दसवीं व बारहवीं के परीक्षा के लिए अभी तक स्कूलों में रोल नंबर नहीं आए हैं। रोल नंबर न आने के कारण स्कूल मुखिया की समस्याएं और अधिक बढ़ गई हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें