फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला पुरस्कारों की राशि बढ़ी, जानिए कितनी?

Thu, 10 Sep 2015 11:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने राज्य स्तरीय महिला पुरस्कारों के लिए नई योजना बनाने और विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित करने के लिए दी जाने वाली नकद पुरस्कार राशि को बढ़ाने की मंजूरी दे दी है। इन पुरस्कारों के लिए 18.25 लाख रुपये की राशि आवंटित की गई है।
विज्ञापन


इस संबंध में महिला एवं बाल विकास मंत्री कविता जैन ने बताया कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने पंचकूला में गत 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस समारोह के दौरान विभिन्न राज्य स्तरीय महिला पुरस्कारों के लिए पुरस्कार राशि में वृद्धि करने की घोषणा की थी।

उन्होंने बताया कि हर साल अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को इंदिरा गांधी महिला शक्ति पुरस्कार, कल्पना चावला शौर्य पुरस्कार, बहन शन्नो देवी पंचायती राज अवार्ड, लाइफटाइम एचीवर्स अवार्ड और महिला आउट स्टैंडिंग एचीवर्स अवार्ड से पुरस्कृत किया जाता है।
विज्ञापन


जैन बताया कि हरियाणा सरकार की 4 सितंबर को जारी अधिसूचना के अनुसार इंदिरा गांधी महिला शक्ति पुरस्कार के तहत दी जाने वाली पुरस्कार राशि को अब एक लाख से बढ़ाकर डेढ़ लाख रुपये किया गया है। कल्पना चावला शौर्य पुरस्कार और बहन शन्नो देवी पंचायती राज अवार्ड के तहत दी जाने वाली पुरस्कार राशि को 51 हजार रुपये से बढ़ाकर एक लाख रुपये किया गया है।

इसी प्रकार, लाइफटाइम एचीवर्स अवार्ड के तहत दी जाने वाली पुरस्कार राशि को 21 हजार रुपये से बढ़ाकर 51 हजार रुपये की गई है। महिला आउट स्टैंडिंग एचीवर्स अवार्ड में दो एएनएम नर्सों/महिला एमपीएच डब्ल्यू, 25 महिला खिलाड़ियों, दो साक्षर महिला समूह, दो महिला सरकारी कर्मचारियों, दो महिला सामाजिक कार्यकर्ताओं, दो महिला उद्यमियों, पांच स्त्री शक्ति पुरस्कारों, एक परिवीक्षा-सह-संरक्षण अधिकारी और 3 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को दी जाने वाली राशि को 5100 रुपये से बढ़ाकर 21 हजार रुपये की गई है।

इस प्रकार इन 44 महिला विजेताओं को 9 लाख 24 हजार रुपये पुरस्कार राशि के रूप में दिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस समारोह के आयोजन के लिए 5 लाख रुपये का भी प्रावधान किया गया है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें