फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मल्टीनेशनल कंपनी में थे मैनेजर, अब बेचते हैं ऑनलाइन केक

Wed, 13 Jan 2016 01:15 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
24 वर्षीय सूरज राठौर ने पहले इंजीनियरिंग की डिग्री हासिल की। उसके बाद मोहाली की गोदरेज कंपनी में नौकरी मिल गई, लेकिन उनका मन नौकरी में नहीं लगा।
विज्ञापन


वे कुछ अलग काम करना चाहते थे, जो बिल्कुल नया हो और उन लोगों के लिए फायदेमंद रहे, जिनके पास हुनर तो है, लेकिन कोई मंच नहीं।

इसी सोच के साथ वे आगे बढ़ते रहे और fooder.co.in के नाम से अपनी एक ई-कंपनी बनाई। यह कंपनी ट्राइसिटी के लोगों को केक उपलब्ध कराती है।

ग्राहक कंपनी की वेबसाइट के जरिए अपना मनचाहा केक और ब्रांड चुनते हैं। आर्डर मिलने के बाद कंपनी केक तैयार कर ग्राहक के घर डिलीवरी करवाती है। कंपनी को हर हफ्ते पांच से छह आर्डर मिल रहे हैं।

सभी आर्डर मल्टीनेशनल कंपनियों की ओर से आ रहे हैं। सूरज बताते हैं कि अभी शुरुआती दौर है, लेकिन जिस तरह से शुरुआत हुई उससे विश्वास है कि जल्द इसकी पहुंच ज्यादा लोगों तक पहुंचेगी। कंपनी पर काफी काम किया जा रहा है।
विज्ञापन


ऐसे काम करती है कंपनी
चंडीमंदिर में रहने वाले सूरज राठौर बताते हैं कि उन्होंने ट्राइसिटी की कुछ कंपनियों के साथ करार किया है। उन कंपनियों की वेबसाइट पर लिस्ट डाली हुई है। ग्राहक को सुविधा होती है कि वह अपना ब्रांड चुनें और कंपनी को बताएं।

फिर कंपनी उस ब्रांड का केक उसी कंपनी से तैयार करवाती है और ग्राहक के घर पर भिजवा देती है। कंपनी के पास एक ऐसी व्यवस्था भी है, जिसके तहत ग्राहक किसी भी केक की फोटो भेजकर उसी तरह का केक बनवा सकते हैं।

हुनरमंद लोगों से भी बनवाते हैं केक
सूरज का कहना है कि कई कंपनियों के साथ करार होने के अलावा कई ऐसे लोगों को भी उन्होंने कंपनी से जोड़ा है, जो काफी स्वादिष्ट केक बनाते हैं, लेकिन उनके पास कोई प्लेटफार्म नहीं है।
विज्ञापन


ग्राहकों को वे इस बारे में बताते हैं और मंजूरी मिलने के बाद उनसे केक बनवाते हैं। ऐसे कई बेकर्स के केक काफी पसंद भी किए जा रहे हैं। सूरज का कहना है कि उन्होंने हाल ही में आनलाइन फ्लावर भी बेचना शुरू किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें