फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शतरंज प्रतियोगिता के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू

Fri, 05 Sep 2014 12:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/ कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा शतरंज एसोसिएशन (एचसीए) की ओर से 3 अक्तूबर से टीआईटीएस इंजीनियरिंग कॉलेज भिवानी में एचसीए की तीन दिवसीय 13वीं राज्य स्तरीय शतरंज चैंपियनशिप के लिए नि:शुल्क ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू हो गए हैं।
विज्ञापन


सभी खिलाड़ियों को डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू डॉट इंडियनचेस डॉट ओआरजी पर ऑनलाइन आवेदन करना होगा। वर्ल्ड चेस फेडरेशन के नियमों पर आधारित इस प्रतियोगिता में स्विस सिस्टम के आधार पर सात राउंड होंगे।

चार आयुवर्ग के खिलाड़ी ले सकेंगे भाग
हरियाणा शतरंज एसोसिएशन (एचसीए) के प्रदेश महासचिव कुलदीप शर्मा ने बताया कि इस स्पर्धा के सभी राउंड लाइव होंगे, जिनका सीधा प्रसारण डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू डॉट इंडियनचेस डॉट ओआरजी पर किया जाएगा।
विज्ञापन


प्रतियोगिता में चार आयुवर्ग अंडर-9, 13, 17 व अंडर-25 आयुवर्ग के महिला एंव पुरुष खिलाड़ी भाग ले सकेंगे। प्रतियोगिता में हर आयु वर्ग के पहले दस स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को 5 अक्तूबर को पुरस्कृत किया जाएगा। विजेता खिलाड़ियों में से आठ सदस्यीय प्रदेश शतरंज टीम चुनी जाएगी।

जो अक्तूबर माह में ओड़िशा में होने वाली अखिल भारतीय 2 लाख ईनामी शतरंज प्रतियोगिता में प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेगी। अखिल भारतीय स्पर्धा के लिए चुने गए खिलाड़ियों का सारा खर्च हरियाणा शतरंज एसोसिएशन (एचसीए) की ओर से वहन किया जाएगा।

जिला स्तरीय विजेताओं को किराये में छूट
स्पर्धा में प्रवेश के लिए ऑनलाइन पंजीकरण 30 सितंबर तक एचसीए की वेबसाइट डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू डॉट इंडियनचेस डॉट ओआरजी के माध्यम से करवाया जा सकेगा।

जिला स्तर पर विजेता खिलाड़ियों को हरियाणा रोडवेज द्वारा यात्री किराए में 75 प्रतिशत की छूट दी जाएगी, जिसके लिए विजेता खिलाड़ी संबंधित जिला खेल अधिकारी से संपर्क कर फायदा उठा सकते हैं। प्रतियोगिता में प्रवेश लेने वाले प्रतिभागियों को एचसीए की तरफ  से प्रमाण पत्र बांटे जाएंगे। इसमें महिलाओं व पुरुषाें की संयुक्त रूप से प्रतियोगिताएं होंगी।

शतरंज का खेल कैलेंडर जारी
हरियाणा शतरंज एसोसिएशन (एचसीए) ने चालू शैक्षणिक सत्र 2014-15 का शतरंज खेल कैलेंडर जारी किया है। कुरुक्षेत्र, अंबाला, भिवानी, पानीपत, करनाल में ये मुकाबले होंगे।

इसके तहत 6-7 सितंबर को भिवानी के राम गोपाल हाई स्कूल में जिला स्तरीय शतरंज चैंपियनशिप, 25-27 सितंबर को अंबाला में राज्य स्तरीय इंटर स्कूल कॉलेज टीम शतरंज प्रतियोगिता, 3-5 अक्तूबर को टीआईटीएस कॉलेज भिवानी में राज्य स्तरीय अंडर-9, 13, 17 व ओपन शतरंज चैंपियनशिप, 4 से 7 अक्तूबर को ओड़िशा में अखिल भारतीय दो लाख ईनामी प्रतियोगिता, 11-12 अक्तूबर को पानीपत में जिला स्तरीय शतरंज चैंपियनशिप, 7-8 नवंबर को दयाल सिंह पब्लिक स्कूल करनाल में जिला स्तरीय शतरंज चैंपियनशिप होगी।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें