फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमसीएम में ब्रिज कोर्स की शुरूआत, कई राज्यों के विद्यार्थी लेंगे भाग

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर-36 स्थित एमसीएम डीएवी कॉलेज फॉर वुमन के पोस्ट ग्रेजुएट डिपार्टमेंट ऑफ सोशियोलॉजी ने मंगलवार को रिसर्च फॉर बिगिनर्स विषय पर दो सप्ताह के लिए ऑनलाइन ब्रिज कोर्स की शुरुआत की। इसमें भाग लेने के लिए जम्मू-कश्मीर, केरल, उड़ीसा, मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र, राजस्थान, पंजाब, श्रीलंका और कनाडा से फैकल्टी मेंबर्स, रिसर्च स्कॉलर्स और विद्यार्थियों ने पंजीकरण करवाया है।
विज्ञापन

इस ब्रिज कोर्स में बहु-विषयक दृष्टिकोण और सामग्री, शोध प्रस्ताव, डेटा संग्रह उपकरण और सूचना प्रौद्योगिकी के उपयोग सहित अनुसंधान की बुनियादी अवधारणाओं के बारे में बताया जाएगा। कोर्स के पहले दिन तकनीकी शिक्षा और चंडीगढ़ कौशल विकास मिशन के निदेशक सचिन राणा ने एक वीडियो संदेश के माध्यम से प्रतिभागियों को संबोधित किया। प्रिंसिपल डॉ. निशा भार्गव ने इस ऑनलाइन कोर्स की सराहना की। इस ब्रिज कोर्स का संचालन पंजाब यूनिवर्सिटी के डिप्टी लाइब्रेरियन डॉ. नीरज कुमार, एमसीएम डीएवी कॉलेज के सोशियोलॉजी विभाग की सहायक प्रोफेसर डॉ. मीनाक्षी राणा, पल्लवी कपिला और शबनम ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें