फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुसिंह सभा के भवन का निर्माण शुरू

Thu, 02 Jan 2014 07:28 PM IST
अमर उजाला, मोहाली
विज्ञापन
विज्ञापन
सेक्टर-69 में गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा के भवन का निर्माण कार्य वीरवार को शुरू हो गया। बाबा अजीत सिंह हंसाली वालों के आशीर्वाद से निर्माण कार्य की शुरुआत जमीन पर टक लगाकर की गई।
विज्ञापन


इससे पहले पंच प्यारों बाबा प्रेम सिंह, मनमोहन सिंह, जगबीर सिंह, सुच्चा सिंह और जोगा सिंह ने अरदास की।

इस मौके बड़ी संख्या में सेक्टर निवासी शामिल हुए। गुरुद्वारा साहिब के निर्माण के लिए गमाडा ने चार कनाल जमीन दी है। जो कि सेक्टर-68 के आर्मी कालेज के सामने सेक्टर-69 में मुख्य सड़क पर है।

गुरुद्वारा प्रबंधकीय कमेटी के सदस्यों ने बताया कि इमारत का काम शुरू कर दिया गया है। सबसे पहले बेसमेंट की खुदाई की जा रही है।

इस मौके पर किरणबीर सिंह कंग, बलजीत कुंभड़ा, सतवीर धनोआ, निशान सिंह, करतार सिंह, कुलवंत संधू, अमरजीत सिंह, स्वर्ण सिंह, अजीत सिंह, रणजीत सिंह, रजिंदर कौर, परविंदर सिंह, गुरशरन सिंह, हरिंदरपाल सिंह, केके शर्मा, बलबीर सिंह, परमजीत संधू, सरदारा सिंह और इंदरदजीत संधू मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें