फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा में महंगी हुई वीटा की 6 लीटर स्टैंडर्ड दूध की थैली, यहां जानिए कितने बढ़ाए गए दाम

Thu, 21 Nov 2019 10:02 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन
हरियाणा डेयरी डेवलपमेंट को-ऑपरेटिव फेडरेशन लिमिटेड के अंतर्गत वीटा मिल्क प्लांट ने अपने छह लीटर स्टैंडर्ड दूध पैकिंग का रेट 12 रुपये बढ़ा दिया है। यह आदेश बीस नवंबर से ही लागू कर दिया गया है। इस संदर्भ में सभी डीलरों को पत्र भेजकर जानकारी भी दे दी गई है। कुछ माह पूर्व ही वीटा ने दूध का रेट बढ़ाया था और अब फिर से दाम में बढ़ोतरी कर दी गई है।
विज्ञापन


डीलरों का कहना है कि वीटा अपने उत्पादों के रेट बढ़ाता है, यह उसका अधिकार क्षेत्र हैं, लेकिन इसके साथ-साथ डीलरों की कमीशन भी बढ़ाई जानी चाहिए। डीलर काफी समय से पुरानी कमीशन पर ही काम कर रहे हैं, जोकि आज के लिहाज से बहुत कम हैं। डीलरों ने मांग की है कि यदि वीटा अपने उत्पादों का रेट बढ़ाता है, तो डीलरों का कमीशन भी बढ़ाए जाना चाहिए।

रिवाइज्ड दाम के मुताबिक, अब वीटा ने छह लीटर स्टैंडर्ड दूध पैकिंग का रेट अब 44 रुपये प्रति लीटर से बढ़ाकर 46 रुपये प्रति लीटर कर दिया है। यह दूध का पैकेट अब 264 रुपये की बजाए 276 रुपये का मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें