चंडीगढ़। आदिराज कुर्ल के शतक की बदौलत सेंट जोसेफ स्कूल क्रिकेट अकादमी ने लक्ष्य इलेवन पिंजौर को 163 रन के बड़े स्कोर से मात दी। सब-जूनियर क्रिकेट लीग टूर्नामेंट 2022 का यह मुकाबला सेक्टर-44 के क्रिकेट ग्राउंड पर खेला गया।
पहले खेलते हुए सेंट जोसेफ की टीम ने निर्धारित 30 ओवर में 7 विकेट पर 246 रन बनाए। आदिराज कुर्ल ने 96 गेंदों पर 6 छक्के और 4 चौकों की मदद से शतक बनाते हुए 151 रन की पारी खेली। गेंदबाजी में युवराज ने 40 रन देकर 3 विकेट, सहदेव ने 46 रन देकर 3 विकेट चटकाए।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी लक्ष्य क्रिकेट अकादमी पिंजौर की पूरी टीम 83 रन के स्कोर पर ढेर हो गई। टीम से ऋषभ यादव ने सबसे अधिक 22 रन बनाए। गेंदबाजी में दक्ष ने 13 रन देकर 5 विकेट, सोमिल ने 12 रन देकर 2 विकेट चटकाए। मैच में 151 रन बनाने वाले आदिराज कुर्ल को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार मिला।