फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब-हरियाणा के ऑटो चंडीगढ़ में फैला रहे प्रदूषण

Sun, 10 Jan 2016 03:18 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
स्टेट ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी (एसटीए) ने पंजाब और हरियाणा से अवैध तरीके से चंडीगढ़ में चल रहे डीजल ऑटो रिक्शा के खिलाफ शनिवार को कार्रवाई जारी रखी।
विज्ञापन


एसटीए की ओर से 202 चालान किए गए और 105 अवैध डीजल ऑटो को जब्त किया गया। सेक्टर-17, 22 समेत शहर के अन्य क्षेत्रों में कार्रवाई की गई। एसटीए के एडिशनल सेक्रेटरी राजीव तिवारी ने बताया कि चंडीगढ़ से बाहर पंचकूला और मोहाली से आने वाले डीजल ऑटो रिक्शा अवैध हैं। उनको यहां पर चलाने का परमिट नहीं है। इससे वायु प्रदूषण बढ़ रहा है। इसलिए यह कार्रवाई की गई है।

2014 में एसटीए ने सर्वे किया था, उसमें पता चला है कि करीब 10 हजार डीजल ऑटो सिर्फ पंजाब और हरियाणा नंबर के चंडीगढ़ में हर रोज आते हैं। वहीं अब एक साल बाद इनकी संख्या करीब 14 हजार तक पहुंच चुकी है।
विज्ञापन


इनमें से ज्यादा ऑटो रिक्शा पंजाब नंबर के यहां रोज आते हैं। एसटीए ने सभी जब्त ऑटो सेक्टर-36 और 39 के थाने में खड़े किए हैं। ऑटो चालक को ऑटो छुड़वाने के लिए 5000 रुपये पेनल्टी एसटीए ऑफिस में जमा करवानी होगी।
विज्ञापन


पर्यावरण प्रदूषण रोकने के लिए कार्रवाई
कशिश मित्तल, सेक्रेटरी, एसटीए ने बताया कि शहर में पर्यावरण के प्रदूषण को रोकने के लिए यह कार्रवाई की जा रही है। एसटीए की ओर से प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए यह कार्रवाई जारी रहेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें